विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2019

टीवी एक्ट्रेस ने पहले 'नच बलिए 8' में किया था कमाल, अब 'बिग बॉस 13' में मचाएंगी धमाल

बिग बॉस 13: 29 सितंबर, 2019 को टेलीकास्ट होने वाले 'बिग बॉस 13' में नए चेहरों के साथ कई नए धमाके और नए विवाद देखने और सुनने को मिलेंगे.

टीवी एक्ट्रेस ने पहले 'नच बलिए 8' में किया था कमाल, अब 'बिग बॉस 13' में मचाएंगी धमाल
'बिग बॉस 13' में नजर आएंगी ये टीवी एक्ट्रेस
  • 29 सितंबर, 2019 से टेलीकास्ट होगा 'बिग बॉस 13'
  • इस बार 'बिग बॉस 13' में नजर आएंगी 'मर्यादा' की लीड एक्ट्रेस
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान और हिमांश कोहली भी आ सकते हैं नजर

बिग बॉस 13: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ धमाल मचाने वाला है. सितंबर के अंत में रिलीज होने वाले इस शो में नए चेहरों के साथ कई नए धमाके और नए विवाद देखने और सुनने को मिलेंगे. शो को इस बार भी बॉलीवुड के दमदार एक्टर सलमान खान होस्ट करेंगे. इसके साथ ही 'बिग बॉस 13' में शामिल होने वाले कई सदस्यों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें राजपाल यादव, हिमांश कोली, करन पटेल और जरीन खान शामिल है. हालांकि अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. हाल ही में आई खबरों के मुताबिक 'बिग बॉस 13' में मशहूर टीवी एक्ट्रेस रिद्धी डोगरा भी नजर आ सकती हैं. 

शबाना आजमी ने ट्विटर पर खोला राज, बताया आखिर क्यों उनके पिता कैफी आजमी ने लौटाया था पद्मश्री

स्पॉटबॉय डॉट कॉम की खबर के मुताबिक 29 सितंबर, 2019 से टेलीकास्ट होने वाले 'बिग बॉस 13'  में इस बार 'मर्यादा लेकिन कब तक' की लीड एक्ट्रेस रिद्धी डोगरा अपनी मौजूदगी दर्ज करेंगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस साल 'बिग बॉस 13' के लिए उन्हें अप्रोच किया गया था, जिसके लिए वह सहमत भी हो गईं. इसके साथ ही रिद्धी डोगरा ने बिग बॉस का सदस्य बनने के लिए कॉन्ट्रेक्ट भी साइग कर दिया है. बता दें कि रिद्धी डोगरा ने टीवी एक्टर राकेश बापट से शादी की थी, लेकिन सात साल के रिलेशन के बाद दोनों ने इसी साल 7 फरवरी को तलाक लिया. इससे पहले रिद्धी डोगरा और राकेश बापट मशहूर डांसिंग शो 'नच बलिए 8' में भी नजर आ चुके हैं. 

सुनैना रोशन के मामले पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी अपनी चुप्पी, कहा- यह ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है...

इससे पहले 'बिग बॉस सीजन 13' के लिए 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम को भी ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. वहीं 'बिग बॉस 13' में पिछले 3 सीजन्स की तरह इस बार घर में कॉमनर्स नजर नहीं आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार 'बिग बॉस 13' में बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान भी नजर आ सकती हैं. 'बिग बॉस 13' में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले प्रतियोगी बनने के लिए ज़रीन खान, माहिका और डैनी डी के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा की खबरें भी आ रही हैं. इनके अलावा बिग बॉस में इस बार टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी नजर आ सकती हैं. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ridhi Dogra, Ridhi Dogra In Bigg Boss 13, Bigg Boss 13, Salman Khan, Bigg Boss 13 Contestant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com