- 'बिग बॉस 13' का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज
- स्टेशन मास्टर के रूप में नजर आए सलमान खान
- जल्द ही शुरू होने वाला है 'बिग बॉस 13' का रोमांचक सफर
Bigg Boss 13 Promo: सभी दर्शक 'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' के जबरदस्त सफर की तैयारी कर लें, क्योंकि शो की यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है. दरअसल, टीवी का दमदार शो 'बिग बॉस' अपने नए सीजन 13 के साथ कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. इस बार शो की जान यानी सलमान खान (Salman Khan) स्टेशन मास्टर बनकर 'बिग बॉस' की यात्रा को संभालेंगे. 'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' के इस सफर में दर्शकों को ढेर सारे ड्रामे के साथ रोमांच और सरप्राइज भी मिलेंगे. जहां एक तरफ स्टेशन मास्टर बनकर सलमान खान शो को हरी झंडी दिखाएंगे, तो वहीं सफर के यात्री बने कंटेस्टेंट इसमें जी-तोड़ मेहनत करते हुए पैर जमाने की कोशिश करेंगे.
जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' ने सिनेमाघरों में किया धमाका, कमाए इतने करोड़
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में शो के लिए एक प्रोमो भी शूट किया है, जिसमें वह स्टेशन मास्टर का लुक अपनाए दिखाई दे रहे है. प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) एक ट्रेन में बैठे हुए आगामी सीजन के बारे में समझाते हैं. वीडियो में सलमान खान कहते हैं, "कृप्या ध्यान दें, इस बार बिग बॉस की गाड़ी होगी सितारा स्पेशल, जल्दी आइये वरना पछताइये." इस प्रोमो वीडियो के जरिए सलमान खान ने दर्शकों के मन में 'बिग बॉस 13' को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है. प्रोमो को देखकर यह भी कहा जा सकता है कि शो में इस बार कुछ नया धमाका होगा.
जन्माष्टमी के त्योहार पर 'मिशन मंगल' ने किया धमाका, कमाए इतने करोड़
बता दें कि बतौर होस्ट 'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' सलमान खान (Salman Khan) का 10वां सीजन होगा. खबरों की मानें तो इस बार 'बिग बॉस' में चंकी पांडे, सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना भट्टाचार्जी, आदित्य नारायण, मुग्धा गोडसे और ऋचा भद्रा जैसे सेलिब्रिटी नजर आ सकते हैं. इन सबसे अलग शो का सेट इस बार लोनावला में न बनाकर गोरेगांव फिल्म सिटी में ही तैयार किया जा रहा है.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं