Anupama New Promo: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा सीरियल में 15 साल के लीप आने की चर्चा जोरों पर है. जहां सुधांशू पांडे और मदालसा शर्मा जैसे एक्टर्स शो को अलविदा कह चुके हैं तो वहीं लीप के बाद कुछ और नए एक्टर्स की एंट्री की चर्चा हो रही है. वहीं कहा जा रहा है कि औरा भटनागर लीप के बाद आध्या के किरदार को अलविदा कह देंगी. इसी बीच एक नया प्रोमो मेकर्स ने शेयर कर दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं क्योंकि प्रोमो में आध्या की जान खतरे में दिख रही है.
अनुपमा में जाएगी आध्या की जान | Anupama Update In Hindi
नए प्रोमो में अनुज से अनुपमा फोन पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे से शादी की तैयारियों के बारे में पूछते दिखते हैं. वहीं अनुज, आध्या के बारे में पूछता है कि वह कहां है तो अनुपमा कहती है कि वह बच्चों के साथ खेल रही है. इसके बाद दोनों एक-दूसरे से रोमांटिक बात करते हुए नजर आते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जबकि प्रोमो में आगे आध्या बच्चों के साथ खेल रही होती है. तभी आग लग जाती है. वहीं अनुपमा को बच्चों की चीख सुनाई देती है और वह देखती है कि आध्या बच्चों के साथ वहां फंसी हुई है. प्रोमो इसके साथ ही खत्म हो जाता है. लेकिन लीप की आगे की कहानी कैसी होगी यह प्रोमो में जरुर देखने को मिल रही है.
प्रोमो को स्टार प्लस के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,अनुपमा, अनुज और आध्या की जिंदगी में सब हो रहा है खुशहाल, लेकिन क्या एक हादसा हमेशा के लिए बदल देगा जिंदगी. इस प्रोमो को देखने के बाद लोगों ने नाराजगी जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा, प्लीज शो को खत्म करो. दूसरे यूजर ने लिखा, लीप के लिए बच्चों को मारना पड़ा. तीसरे यूजर ने लिखा, ये डीकेपी कभी नहीं सुधर सकते. चौथे यूजर ने लिखा, क्यों ऐसा क्यों. पांचवे यूजर ने लिखा, अच्छी टीआरपी रास नहीं आ रही थी क्या. क्यों ऐसा कर रहे हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं