Bigg Boss 18 Contestant Alice Kaushik : बिग बॉस 18 का आगाज ग्रैंड प्रीमियर के साथ हो चुका है. जहां होस्ट सलमान खान ने एक एक करके कंटेस्टेंट से दर्शकों को मिलवाया. इन्हीं में से आखिरी कंटेस्टेंट ने फैंस को इमोशनल कर दिया. दरअसल, एक्ट्रेस एलिस कौशिक, जो बिग बॉस के इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करने आई हैं. उन्होंने सलमान खान के सामने अपनी मुस्कुराहट के पीछे छिपे दर्द का खुलासा किया. उनकी एक क्लिप दिखाई गई, जिसमें वह अपने बीते बचपन के बारे में बताती हुई नजर आ रही हैं. इसी दौरान यह भी उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस के पिता ने सुसाइड कर लिया था. जबकि मां का हार्ट अटैक से निधन हो गया.
क्लिप में एलिस बताती है कि वह अपने पिता के बहुत करीब थी. लेकिन एक दिन उन्हें उनके सुसाइड की खबर के बारे में पता चला. वह उनके जाने के गम से उबर ही रहीं थीं कि उनकी मां का निधन हो गया. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां उनके साथ नहीं रहते थे क्योंकि उनकी दूसरी शादी हो गई थी. लेकिन एक कंफर्ट थी कि उनकी मां हैं. इसके बाद वह टूट जाती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एलिस आगे कहती हैं, जब भी मैं शूट से वापस जाती हूं तो काफी ज्यादा खामोशी होती है. वह खामोशी मुझे काटने को आती है. क्योंकि उनके साथ कोई नहीं होता. सलमान खान ने जब उनसे पूछा तो वह बताती हैं कि 2016 में उनके पिता का निधन हुआ था और हार्ट अटैक से उनकी मां का निधन एक साल पहले ही हुआ है.
बता दें, बिग बॉस ने एलिस कौशिक और विवियन डिसेना को टॉप 2 फाइनलिस्ट बताया है, जिसे सुनकर घरवाले भी हैरान रह जाते हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि एलिस कौशिक पाड्या स्टोर से काफी फेमस हुई हैं. वहीं अपने को स्टार कंवर ढिल्लों को जीत रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं