अब FREE में देखें ZEE5 के 5 नए एंटरटेनमेंट चैनल, Samsung Smart TV यूजर्स को मिलेगा फायदा...जानिए कैसे

ZEE5 के इस कदम से खासकर उन यूजर्स को फायदा होगा जो OTT प्लेटफॉर्म का खर्च नहीं उठा पाते लेकिन अच्छा कंटेंट देखना चाहते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

ZEE5 ने Samsung TV Plus के साथ मिलकर 5 नए फ्री FAST (Free Ad-Supported Streaming TV) चैनल लॉन्च किए हैं. अब Samsung Smart TV यूजर्स को अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने या पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि ये चैनल सीधे TV Plus ऐप में ही अवेलेबल होंगे. यह पहल खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो बड़ी स्क्रीन पर आसानी से और बिना झंझट के एंटरटेनमेंट देखना चाहते हैं.

 ZEE5 ने जो नए चैनल लॉन्च किए हैं उनमें Zee Comedy Nation, Zee Dil Se, ZEE Horror Nights, ZEE Cine Classic और ZEE South Flix शामिल हैं. इन चैनलों पर हमेशा कंटेंट चलता रहेगा, यानी आपको कुछ खोजने की जरूरत नहीं होगी.

इन FAST चैनलों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें देखने के लिए किसी तरह का सब्सक्रिप्शन या लॉगिन की जरूरत नहीं है. Samsung Smart TV में पहले से मौजूद Samsung TV Plus ऐप के जरिए यूजर्स सीधे इन चैनलों तक पहुंच सकते हैं.

ZEE5 के इस कदम से खासकर उन यूजर्स को फायदा होगा जो OTT प्लेटफॉर्म का खर्च नहीं उठा पाते लेकिन अच्छा कंटेंट देखना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें - Samsung का नया धमाका! इतनी कम कीमत में निकाला पावरफुल फोन! Galaxy M17e 5G बना नया गेमचेंजर

Advertisement

ZEE5 के चीफ बिजनेस ऑफिसर सिजू प्रभाकरन के मुताबिक, Samsung TV Plus पर यूजर्स को एक आसान, फ्री और प्रीमियम अनुभव मिलेगा, जहां वे अपनी पसंद का कंटेंट बिना किसी परेशानी फ्री में देख सकते हैं. वहीं, Samsung TV Plus इंडिया के पार्टनरशिप हेड कुणाल मेहता ने कहा कि लोकल पार्टनरशिप उनकी ग्रोथ का अहम हिस्सा है और ZEE जैसे बड़े ब्रांड के जुड़ने से लाखों यूजर्स को फ्री में बेहतरीन कंटेंट मिलेगा.

Featured Video Of The Day
ईरान के चक्रव्यूह में फंस गया अमेरिका? अब क्या करेंगे ट्रंप मियां
Topics mentioned in this article