Women's Day: 5 ऐसे टेक गिफ्ट्स जो आपकी फेवरेट महिला को जरूर आएंगे पसंद

International Women's Day के खास मौके पर अगर आप अपनी फेवरेट महिला चाहे वह मां हो, बहन, दोस्त या पार्टनर...को कोई स्मार्ट टेक गिफ्ट देते हैं, तो यह उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

आज के डिजिटल दौर में टेक्नोलॉजी हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है. ऐसे में International Women's Day के खास मौके पर अगर आप अपनी फेवरेट महिला चाहे वह मां हो, बहन, दोस्त या पार्टनर...को कोई स्मार्ट टेक गिफ्ट देते हैं, तो यह उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा. क्योंकि स्मार्ट गैजेट्स न सिर्फ जिंदगी को आसान बनाते हैं बल्कि काम, फिटनेस और मनोरंजन में भी बड़ी मदद करते हैं. इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए यहां 5 ऐसे टेक गिफ्ट्स के बारे में बताते हैं, जो आपकी फेवरेट महिला को जरूर पसंद आएंगे.

मैग पावर (Mag Power) - आप इस तरह से मैग पावर भी उन्हें गिफ्ट्स कर सकते हैं. ये एक कॉम्पैक्ट साइज़ पावर बैंक है जिसे वो हमेशा अपने बैग में कैरी कर सकती हैं. इससे कभी उनका मोबाइल बैटरी की वजह से ऑफ नहीं होगा. 

रिन्यूड स्मारफोन्स (Renewed Smartphones) - अगर आप वुमन्स डे पर स्मार्टफोन्स गिफ्ट करना चाहते हैं लेकिन बजट टाइट है तो आप ControlZ से रिन्यूड स्मारफोन्स खरीद सकते हैं. यहां iPhone से लेकर Android तक सभी ब्रैंड्स के रिन्यूड फोन्स बढ़िया प्राइस में मिल जाएंगे.

स्मार्टवॉच (Smartwatch) - कम बजट से लेकन लग्ज़री कीमत तक, सभी रेंज में ऑनलाइन स्मार्टवॉच मिल जाती हैं. ये वुमन्स के लिए एक बढ़िया गिफ्ट ऑप्शन भी है, क्योंकि इससे स्टेप काउंट्स से लेकर बीपी तक सब कुछ ट्रैक किया जा सकता है. 

एयर टैग्स (Air tags) - गाड़ी की चाबी, टीवी का रिमोट, घर की चाबी, बैग्स से लेकर इंसान तक. इन एयर टैग्स से सब कुछ ट्रैक किया जा सकता है. महिलाएं मल्टीटास्क के चलते कई बार चीज़ें यहां-वहां रखकर भूल जाती हैं, इसीलिए ये एयरटैग्स उनके काफी काम आएंगे.

भगवद गीता फॉर ऑल (bhagavad gita for all) - अगर वो स्पीरिच्युअल हैं यानी पूजा-पाठ और मेडिटेशन में विश्वास रखती हैं तो ये गिफ्ट उन्हें काफी पसंद आएगा. ये न सिर्फ एक साधारण भगवद गीता है बल्कि इसके हर एक श्लोक को वो इनके ऐप के जरिए भी पढ़ सकती हैं. यानी कम समय में गीता के हर एक श्लोक का सार वो समझ सकती हैं.  

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran का Dubai Airport पर Drone Attack का नया वीडियो! सभी उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट बंद | Iran War News
Topics mentioned in this article