बंद होने वाला है आपका WhatsApp! 8 सितंबर से इन मॉडल्स पर नहीं मिलेगा कोई अपडेट

अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखना चाहते हैं, तो आपको Android 6.0 या उससे ऊपर वाले फोन पर शिफ्ट होना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
8 सितंबर के बाद इन Android फोन्स पर नहीं चलेगा WhatsApp

WhatsApp से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि कंपनी अब पुराने Android वर्जन को सपोर्ट करना बंद करने जा रही है. कंपनी अपने ऐप को नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ चलाने के लिए यह कदम उठा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, 8 सितंबर 2026 से WhatsApp उन स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देगा जो Android 6.0 (Marshmallow) से पुराने वर्जन पर चलते हैं. अभी तक यह ऐप Android 5.0 और उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करता है.

WhatsApp ने क्यों लिया यह फैसला?

नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स को सपोर्ट करने के लिए ज्यादा पावरफुल सिस्टम की जरूरत होती है. Meta (WhatsApp की पेरेंट कंपनी) अपने ऐप को सुरक्षित और तेज बनाए रखने के लिए पुराने डिवाइसेज का सपोर्ट धीरे-धीरे खत्म कर रही है. पुराने फोन में नए अपडेट्स को सही तरीके से चलाना मुश्किल हो जाता है, जिससे ऐप की परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी दोनों प्रभावित हो सकती हैं.

यूजर्स को पहले से मिल रही चेतावनी

यूजर्स को इस बदलाव के लिए तैयार करने के लिए WhatsApp ने ऐप के अंदर ही नोटिफिकेशन दिखाना शुरू कर दिया है. इससे प्रभावित यूजर्स को पहले से ही जानकारी मिल रही है कि उन्हें क्या करना चाहिए. कंपनी सलाह दे रही है कि यूजर्स अपने चैट्स का बैकअप पहले ही ले लें, ताकि बाद में डेटा खोने का खतरा न रहे.

WhatsApp Plus अपडेट! अब पैसे देकर मिलेंगे ये एक्स्ट्रा फीचर्स, जानें कितनी होगी भारत में कीमत!

किन देशों में ज्यादा असर पड़ेगा?

यह बदलाव खासतौर पर उन देशों में ज्यादा असर डाल सकता है जहां अभी भी पुराने स्मार्टफोन ज्यादा इस्तेमाल होते हैं, जैसे भारत, ब्राजील, दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका के कुछ हिस्से. इन जगहों पर कई यूजर्स ऐसे फोन इस्तेमाल करते हैं जिन्हें अब सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलते, इसलिए वे नए ऐप रिक्वायरमेंट को पूरा नहीं कर पाते.

Advertisement

क्या करना होगा यूजर्स को?

अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखना चाहते हैं, तो आपको Android 6.0 या उससे ऊपर वाले फोन पर शिफ्ट होना होगा. यह बदलाव WhatsApp Business यूजर्स पर भी लागू होगा, यानी दोनों ऐप्स पर इसका असर पड़ेगा. यह अपडेट Apple के यूजर्स को प्रभावित नहीं करेगा. iPhone में iOS 15.1 या उससे ऊपर के वर्जन पर WhatsApp पहले की तरह चलता रहेगा.

Featured Video Of The Day
Google Cloud India AI Hub: Adani Group, गूगल मिलकर बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा 'AI डेटा सेंटर'
Topics mentioned in this article