WhatsApp पर अब दिखेंगी Ads! स्टेटस और चैनल में आया बड़ा बदलाव, जानिए क्या बदला

नए फीचर में यूजर्स को यह ऑप्शन भी दिया गया है कि अगर किसी बिजनेस के बार-बार आने वाले विज्ञापन उन्हें परेशान करते हैं, तो वे उन्हें ब्लॉक या हाइड कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

WhatsApp ने अब अपने प्लेटफॉर्म पर स्टेटस ऐड्स और प्रमोटेड चैनल्स को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. कंपनी के अनुसार, इन नए फीचर्स का उद्देश्य यूजर्स को ऐप के अंदर ही नए बिजनेस और चैनल्स खोजने में मदद करना है. इससे कंपनियों और ब्रांड्स को भी अपनी पहुंच बढ़ाने का मौका मिलेगा. लेकिन आम यूजर को ये ऐड्स अपने WhatsApp पर कैसे दिखेंगे और क्या आप इन्हें हटा भी सकते हैं या नहीं, चलिए जानते हैं.  

कैसे दिखेंगे ये विज्ञापन?
अब जब आप WhatsApp के 'Updates' टैब में जाएंगे, जहां स्टेटस और चैनल्स दिखाई देते हैं, वहीं आपको विज्ञापन और प्रमोटेड चैनल्स भी नजर आएंगे. ये विज्ञापन सामान्य स्टेटस पोस्ट के साथ साफ लेबल के साथ दिखेंगे ताकि यूजर समझ सके कि यह प्रमोशनल कंटेंट है. अगर किसी यूजर को विज्ञापन पसंद नहीं आता, तो वह सामान्य स्टेटस की तरह ही उसे स्वाइप करके आगे बढ़ सकता है. पहले यह सुविधा कुछ सीमित यूजर्स तक ही थी, लेकिन अब कंपनी ने इसे पूरी दुनिया में लागू कर दिया है.

पर्सनल चैट पर नहीं पड़ेगा असर
कंपनी ने यह भी साफ किया है कि ये विज्ञापन सिर्फ 'Updates' टैब तक सीमित रहेंगे. आपके पर्सनल चैट, कॉल और स्टेटस पहले की तरह ही सुरक्षित रहेंगे. WhatsApp के सभी निजी चैट और कॉल पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे यानी आपकी निजी बातचीत पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा.

ब्लॉक या हाइड ऑप्शन
नए फीचर में यूजर्स को यह ऑप्शन भी दिया गया है कि अगर किसी बिजनेस के बार-बार आने वाले विज्ञापन उन्हें परेशान करते हैं, तो वे उन्हें ब्लॉक या हाइड कर सकते हैं. इससे यूजर्स को यह तय करने की आजादी मिलेगी कि वे Updates टैब में क्या देखना चाहते हैं और क्या नहीं.

Advertisement