ChatGPT, Gemini के बाद अब भारत में हर तरफ Sarvam AI की चर्चा हो रही है. लगभग सभी कंटेंट क्रिएटर्स Sarvam AI से जुड़ी वीडियो और क्लिप्स बना रहे हैं, इसीलिए आपको भी यहां समझना जरूरी है कि आखिर ये Sarvam AI है क्या और इसे किसने बनाया?
Sarvam AI क्या है?
Sarvam AI एक नया और ट्रेंडिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम है, जिसे खास तौर पर कंटेंट क्रिएशन, सवाल-जवाब और मल्टीमीडिया के लिए डिज़ाइन किया गया है. यह एक तरह का AI चैटबॉट और डिजिटल असिस्टेंट है जो टेक्स्ट और इमेज जैसे इनपुट के आधार पर समझदारी भरे उत्तर देने, सुझाव देने और क्रिएटिव आउटपुट तैयार करने में सक्षम है.
Sarvam AI की खूबियां
सबसे पहले, यह लर्निंग-आधारित मॉडल पर काम करता है, यानी यह जितना ज़्यादा यूज़ किया जाएगा, उतना बेहतर और स्मार्ट जवाब देगा. यह नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) का इस्तेमाल करके आपकी बातें समझता है, और उसी हिसाब से उत्तर तैयार करता है.
दूसरा, यह मल्टीमीडिया सपोर्ट देता है, जिसका मतलब है कि सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि इमेज या अन्य इनपुट के साथ भी यह समझदारी से काम कर सकता है.
तीसरा, यह क्रिएटिव प्रोडक्शन जैसे ब्लॉग, एस्से, सोशल मीडिया पोस्ट, स्क्रिप्ट, मार्केटिंग कॉपी, डिजाइन कांसेप्ट और भी कई तरह के आउटपुट तैयार करने में सक्षम होता है.
इन खूबियों के कारण Sarvam AI को बेहतर AI असिस्टेंट के रूप में देखा जा रहा है न सिर्फ एक चैटबॉट की तरह.
ChatGPT और Gemini से तुलना?
अब सबसे बड़ा सवाल - Sarvam AI की तुलना ChatGPT और Google Gemini से क्यों की जा रही है? चलिए जानते हैं इसका जवाब:-
ChatGPT यानी OpenAI सबसे जाना-पहचाना और पॉपुलर AI मॉडल है, जो भाषा समझने, जवाब देने, क्रिएटिव राइटिंग और समस्या सुलझाने में माहिर है. वहीं, Google Gemini, Google का एक बेहतर AI मॉडल है, जो भाषा, विज़ुअल इनपुट, मल्टीटास्किंग और ब्राउज़र-आधारित जानकारी देने का काम करता है. वहीं, अब Sarvam AI भी यह दोनों काम कर लेता है जो Gemini और ChatGPT करते हैं.
इसके अलावा सबसे खास बात कि Sarvam AI एक भारतीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी है, जिसे डॉ. विवेक राघवन और डॉ. प्रत्युष कुमार ने 2023 में मिलकर बनाया. इस कंपनी का हेड ऑफिस बेंगलुरु में है. यह खास तौर पर भारतीय भाषाओं और संस्कृति समझकर बेहतर जवाब देता है.














