अप्रैल में आ रहे हैं धमाकेदार स्मार्टफोन! OnePlus, Vivo, Oppo में से जानिए कौन-सा है बेस्ट?

Upcoming smartphones April 2026: कई फोन महीने के पहले हफ्ते में लॉन्च होंगे, जबकि कुछ बाद में आएंगे. ऐसे में अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सही हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

अप्रैल 2026 स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं. Oppo, Realme, Vivo, Xiaomi और OnePlus जैसे बड़े ब्रांड्स अपने लेटेस्ट डिवाइस पेश करेंगे, जिनमें परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले पर खास ध्यान दिया गया है.

कई फोन महीने के पहले हफ्ते में लॉन्च होंगे, जबकि कुछ बाद में आएंगे. ऐसे में अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सही हो सकता है.

OnePlus Nord 6

OnePlus, 7 अप्रैल को शाम 7 बजे OnePlus Nord 6 लॉन्च करेगा. यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जो परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों चाहते हैं. इसमें 165Hz AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देगा. साथ ही इसमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक चलने में मदद करेगी. फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर होगा और G2 Wi-Fi चिप दी जाएगी, जिससे भीड़भाड़ वाले एरिया में भी इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर रहेगी.

Oppo Find X9 Ultra 

Oppo का Find X9 Ultra भी अप्रैल में लॉन्च हो सकता है. इसमें 6.82 इंच का Quad HD LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आएगा. यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है और इसमें 6000mAh से ज्यादा बैटरी मिल सकती है. चार्जिंग की बात करें तो इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है, जो इसे एक प्रीमियम फ्लैगशिप बनाता है.

Advertisement

Realme 16

Realme 16 भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च हो चुका है. इसमें 6.57 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 4,200 निट्स तक जा सकती है. फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग दी गई है. इसके अलावा यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आया है, यानी पानी और धूल से भी सुरक्षित रहेगा.

Vivo V70 FE

Vivo V70 FE भी 2 अप्रैल को लॉन्च हो चुका है. इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया गया है जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास होगा. फोन में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 7,000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.

Advertisement

Redmi Note 15 SE

Xiaomi ने भी 2 अप्रैल को Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है. यह फोन Crimson Reserve कलर और वीगन लेदर फिनिश के साथ आया है, जो इसे काफी प्रीमियम लुक दे रहा है. इसमें 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा. साथ ही Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 108MP कैमरा दिया जा सकता है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Bengal Election 2026: Malda हिंसा पर TMC प्रवक्ता को सुचरिता ने सुनाई खरी खरी!
Topics mentioned in this article