5 बजट में आने वाले सबसे बढ़िया Induction, कम कीमत में मिलेगा शानदार कुकिंग अनुभव

लोग अब इंडक्शन खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो यहां देखिए 5 सबसे बढ़िया बजट इंडक्शन के ऑप्शन्स.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब भारत में मौजूद लोगों के घरों तक दिखाई दे रहा है. क्योंकि इस युद्ध की वजह से पहले जैसा तेल और ईंधन का आयात नहीं हो रहा है, इसी वजह से यहां गैस और तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. इसी वजह से लोग अब इंडक्शन खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो यहां देखिए 5 सबसे बढ़िया बजट इंडक्शन के ऑप्शन्स.

1. Philips 2100 W Induction Cooktop Push Button 
यह बजट में आने वाले सबसे भरोसेमंद इंडक्शन में से एक है। इसमें लगभग 2100W पावर, प्री-सेट कुकिंग मेन्यू और ऑटो-ऑफ सेफ्टी फीचर मिलता है. इसका ग्लास टॉप मजबूत होता है और खाना जल्दी पकता है. कीमत 4,899 (ऑफर में).

2. Prestige 1600 W Induction Cooktop Push Button
यह भारतीय किचन के लिए बहुत पॉपुलर बजट मॉडल है. इसमें 1600W पावर, कई प्रीसेट मेन्यू और वोल्टेज प्रोटेक्शन फीचर मिलता है. यह टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला इंडक्शन माना जाता है. इसकी कीमत है लगभग ₹1,979 (ऑफर में).

3. Pigeon 1800 W Induction Cooktop Touch Panel 
इस इंडक्शन मे 1800W पावर, डिजिटल डिस्प्ले और कई कुकिंग मोड मिलते हैं. यह छात्रों और छोटे परिवारों के लिए काफी बढ़िया है. इसकी कीमत है लगभग 2,399 (ऑफर में).

Advertisement

4. Usha 1600 W Induction Cooktop Push Button
यह इंडक्शन काफी भरोसेमंद माना जाता है. इसमें 1600W पावर, 5 कुकिंग मोड और सेफ्टी फीचर दिए जाते हैं. रोज़मर्रा के काम जैसे चाय, दाल, सब्जी या दूध उबालने के लिए अच्छा विकल्प है. इसकी कीमत लगभग ₹2999 (ऑफर में) है. 

5. Bajaj 2200 W Radiant Cooktop Touch Panel
बजाज इंडक्शन भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. इसमें 2200W पावर, टाइमर और मल्टी कुकिंग मोड मिलते हैं. यह हल्का और इस्तेमाल में आसान होता है, इसलिए छोटे घरों के लिए अच्छा विकल्प है. इसकी कीमत लगभग ₹4,049 (ऑफर में) है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attacks Dubai: सेंट्रल दुबई में ईरान का हमला, Ground Report से समझें ताजा हालात | Iran War News
Topics mentioned in this article