Samsung के AI स्मार्ट ग्लासेस! जानिए कैसा होगा डिजाइन और फीचर्स

Samsung सिर्फ एक ही मॉडल नहीं, बल्कि एक प्रीमियम वर्जन भी लॉन्च कर सकता है, जिसका कोडनेम 'Haean' बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
स्मार्ट ग्लासेस की रेस में Samsung की एंट्री

टेक्नोलॉजी की दुनिया में स्मार्ट ग्लासेस का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. जहां Apple, Google और Meta जैसी बड़ी कंपनियां अपने-अपने डिवाइस पर काम कर रही हैं. वहीं, अब Samsung भी इस रेस में शामिल होने जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung एक नए स्मार्ट ग्लासेस पर काम कर रहा है, जिसका कोडनेम 'Jinju' बताया जा रहा है. यह डिवाइस Android XR प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकता है, जो खासतौर पर AR (Augmented Reality) और XR (Extended Reality) के लिए बनाया गया है.

डिजाइन कैसा हो सकता है?

लीक हुई तस्वीरों के अनुसार, इन ग्लासेस का डिजाइन काफी हद तक Ray-Ban Meta Smart Glasses जैसा हो सकता है. यानि यह दिखने में एक सामान्य स्टाइलिश चश्मे जैसा होगा, जिससे यूजर्स इसे आसानी से रोजाना इस्तेमाल कर सकेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है और इसकी कीमत लगभग $379 से $499 (करीब ₹35,000 से ₹47,000) के बीच हो सकती है.

प्रीमियम मॉडल भी आएगा

Samsung सिर्फ एक ही मॉडल नहीं, बल्कि एक प्रीमियम वर्जन भी लॉन्च कर सकता है, जिसका कोडनेम 'Haean' बताया जा रहा है. यह मॉडल 2027 में आ सकता है और इसमें micro-LED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. इसकी कीमत $600 से $900 (लगभग ₹56,000 से ₹85,000) के बीच हो सकती है. वहीं, Jinju मॉडल में शायद डिस्प्ले नहीं होगा, जैसा कि Meta के कुछ स्मार्ट ग्लासेस में देखा गया है.

Samsung ला रहा है Galaxy Glasses! Apple और Google को टक्कर देने की पूरी तैयारी, जानिए क्या होने वाला है खास

Advertisement

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

अगर लीक सही साबित होती हैं, तो यह स्मार्ट ग्लासेस Snapdragon AR1 प्रोसेसर पर काम करेगा. इसके साथ 12MP का कैमरा, Wi-Fi और Bluetooth 5.3 सपोर्ट, और लगभग 155mAh की बैटरी मिल सकती है. इनका वजन करीब 50 ग्राम हो सकता है, जिससे ये हल्के और पहनने में आरामदायक होंगे. इसके अलावा, इसमें directional audio और bone-conduction टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है, जिससे बिना ईयरफोन के आवाज सुनना संभव होगा.

इन स्मार्ट ग्लासेस में Google Gemini इंटीग्रेशन होने की संभावना है. इसकी मदद से यूजर वॉइस कमांड देकर फोटो क्लिक कर सकते हैं, रियल-टाइम ट्रांसलेशन पा सकते हैं, मौसम की जानकारी ले सकते हैं और Google Maps के जरिए नेविगेशन भी कर सकते हैं. यानी यह ग्लासेस एक तरह से आपका AI असिस्टेंट बन सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026 | चापड़ा विधानसभा के बूथ नंबर 53 पर हिंसा, Bengal 2nd Phase Voting
Topics mentioned in this article