Samsung Galaxy यूजर्स ध्यान दें! हमेशा के लिए बंद हो रहा है Messages ऐप, जानें अब क्या करना है यूज

इसका सीधा मतलब है कि आपको अपने फोन में कोई दूसरा messaging ऐप इस्तेमाल करना होगा, जैसे Google Messages, ताकि आप रोजमर्रा के मैसेज भेज सकें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Samsung ने घोषणा की है कि वह जुलाई 2026 तक अपने पुराने Samsung Messages ऐप को बंद करने जा रहा है. इसका मतलब है कि Galaxy स्मार्टफोन यूजर्स को अब धीरे-धीरे इस ऐप से बाहर आकर Google Messages पर शिफ्ट होना पड़ेगा.

कंपनी का कहना है कि यह बदलाव Android के मैसेजिंग सिस्टम को और बेहतर और एक जैसा बनाने के लिए किया जा रहा है. खासकर RCS (Rich Communication Services) जैसे नए फीचर्स को ध्यान में रखते हुए Samsung अब Google के प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ना चाहता है.

जब Samsung Messages पूरी तरह बंद हो जाएगा, तब यूजर्स इस ऐप से सामान्य SMS भेज या प्राप्त नहीं कर पाएंगे. सिर्फ emergency services या खास contacts के लिए यह सीमित रूप में काम कर सकता है.

इसका सीधा मतलब है कि आपको अपने फोन में कोई दूसरा messaging ऐप इस्तेमाल करना होगा, जैसे Google Messages, ताकि आप रोजमर्रा के मैसेज भेज सकें.

Advertisement

हालांकि, जिन यूजर्स के फोन में Android 11 या उससे पुराना वर्जन है, उन पर इस बदलाव का असर नहीं पड़ेगा. लेकिन नए Galaxy फोन में यह ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा.

पुराने डिवाइस यूजर्स के लिए खास बात

अगर आपका Galaxy फोन 2022 से पहले लॉन्च हुआ है, तो इस बदलाव के दौरान आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है. खासकर RCS chats कुछ समय के लिए रुक सकती हैं या ठीक से काम नहीं करेंगी.

Advertisement

हालांकि, SMS और MMS जैसे बेसिक मैसेजिंग फीचर्स चलते रहेंगे, लेकिन कुछ एडवांस फीचर्स में दिक्कत आ सकती है.

इसके अलावा, जिन लोगों के पास पुराने गैलेक्सी वॉचेज़ हैं जो Tizen OS पर चलते हैं, उन्हें भी कुछ सीमाएं देखने को मिल सकती हैं. इन वॉचेज़ में पूरी चैट हिस्ट्री नहीं दिखेगी, लेकिन मैसेज भेजना और पढ़ना फिर भी संभव रहेगा.

ये भी पढ़ें - Galaxy S25 Ultra फोन हुआ सस्ता! अब इतनी कम कीमत में मिल रहा ये दमदार फोन

Samsung यह बदलाव क्यों कर रहा है?

Samsung का यह फैसला Google के साथ अपने ecosystem को मजबूत बनाने का हिस्सा है. Google Messages में कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जैसे spam protection, AI-based smart replies और multi-device syncing. इसके अलावा, RCS फीचर के जरिए आप हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो भेज सकते हैं, टाइपिंग इंडीकेटर देख सकते हैं और बेहतर ग्रुप चैट्स का अनुभव ले सकते हैं.

इस बदलाव से दो अलग-अलग ऐप्स की जरूरत खत्म हो जाएगी और एक ही प्लेटफॉर्म पर बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा.

तो अगर आप Galaxy यूजर हैं, तो आपको जल्द ही Google Messages पर switch करना चाहिए. अगर यह ऐप आपके फोन में पहले से नहीं है, तो आप इसे Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement

इसके बाद ऐप खोलकर इसे default SMS app के रूप में सेट करें. ऐसा करने के बाद आपके सभी मैसेज इसी ऐप से भेजे और प्राप्त किए जाएंगे.

Featured Video Of The Day
'जंग की वजह से तेल...' IMF Chief का बड़ा बयान | Iran Israel War | US Iran War | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article