Samsung का अगला धमाका! Galaxy S27 Ultra में मिलेगा इतना पावरफुल फीचर कि iPhone भी रह जाए पीछे

Galaxy S27 सीरीज में UFS 5.0 स्टोरेज दी जा सकती है, जिसे पिछले साल ऑफिशियल तौर पर पेश किया गया था और अब इसे स्मार्टफोन्स में लाने की तैयारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Galaxy S27 सीरीज लॉन्च से पहले ही चर्चा में

Samsung Galaxy S26 series के बाद अब इंटरनेट पर नेक्स्ट जनरेशन Samsung Galaxy S27 series को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है. ताजा लीक्स के मुताबिक, यह नई सीरीज अगले साल लॉन्च हो सकती है और इसमें कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें नई UFS 5.0 स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी जा सकती है, जो पहले से कहीं ज्यादा तेज और एडवांस होगी.

UFS 5.0 स्टोरेज से क्या होगा फायदा?

Galaxy S27 सीरीज में UFS 5.0 स्टोरेज दी जा सकती है, जिसे पिछले साल ऑफिशियल तौर पर पेश किया गया था और अब इसे स्मार्टफोन्स में लाने की तैयारी है. फिलहाल Samsung Galaxy S26 Ultra में UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है, लेकिन नया वर्जन इससे कहीं ज्यादा तेज होगा. इससे ऐप्स जल्दी खुलेंगे, फाइल ट्रांसफर तेज होगा और ओवरऑल फोन की परफॉर्मेंस काफी स्मूद हो जाएगी.

सभी मॉडल्स में नहीं मिलेगा यह फीचर

लीक्स के मुताबिक, Samsung इस नई स्टोरेज टेक्नोलॉजी को पूरी सीरीज में नहीं देगा. इसका कारण ग्लोबल स्तर पर मेमोरी और चिपसेट की कमी हो सकती है. माना जा रहा है कि सिर्फ कुछ चुनिंदा मॉडल्स, खासकर Samsung Galaxy S27 Ultra, में ही UFS 5.0 दिया जाएगा, जबकि बाकी मॉडल्स जैसे Galaxy S27 और S27+ में UFS 4.0 या 4.1 ही मिल सकता है.

ये भी पढ़ें - Galaxy S26 Ultra खरीदने का सही समय आ गया! Samsung ने किया बड़ा प्राइस कट, जानिए नई कीमत

Advertisement

Galaxy S27 Ultra और क्या होगा खास

Galaxy S27 Ultra को लेकर यह भी खबर है कि इसमें नया Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिया जाएगा. इसके अलावा इसमें 200 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी और बेहतर हो जाएगी. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि Galaxy S27 Ultra में S Pen सपोर्ट मिल सकता है, जो इसे और ज्यादा प्रोडक्टिव बनाता है. 

Featured Video Of The Day
Iran Opens Hormuz Strait | ईरान की इंसानियत! ट्रंप का डर नहीं दुनिया की मदद के लिए खोला होर्मुज
Topics mentioned in this article