Samsung Galaxy S25 Ultra इस समय Amazon पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है. यह फोन अब पहले की तुलना में काफी सस्ता हो गया है. यह डिवाइस Titanium Whitesilver कलर में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है. साथ ही, कंपनी ने कई ऑफर्स भी जोड़े हैं, जिससे इसकी कीमत और कम हो सकती है.
कितनी मिली है छूट?
Samsung Galaxy S25 Ultra की MRP ₹1,29,999 थी, लेकिन अब इसे ₹1,03,999 में बेचा जा रहा है. यानी सीधे तौर पर ₹26,000 की बड़ी छूट मिल रही है. इसके अलावा, रिवॉर्ड पॉइंट्स के जरिए आप लगभग ₹172 की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं.
EMI और पेमेंट ऑप्शन
अगर आप एक साथ पूरे पैसे नहीं देना चाहते, तो EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है. यह फोन ₹34,666 प्रति महीने की नो-कॉस्ट EMI पर तीन महीनों के लिए खरीदा जा सकता है. इसमें कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं देना होगा, क्योंकि ब्याज की राशि पहले ही डिस्काउंट में एडजस्ट कर दी जाती है.
और भी हैं ऑफर्स
Amazon इस डील पर कई और फायदे भी दे रहा है. कुछ बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹5,199 तक का कैशबैक मिल सकता है. इसके अलावा, कुछ कार्ड्स पर ₹100 तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. अगर आप UPI से पेमेंट करते हैं, तो ₹100 के रिवॉर्ड पॉइंट्स मिल सकते हैं. बिजनेस यूजर्स के लिए GST बेनिफिट का ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिससे वे अतिरिक्त बचत कर सकते हैं.
Samsung के AI स्मार्ट ग्लासेस! जानिए कैसा होगा डिजाइन और फीचर्स
फोन के फीचर्स
Samsung Galaxy S25 Ultra में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है, जिससे आप आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकते हैं. इसमें पावरफुल प्रोसेसर है, जो ऐप्स को स्मूद तरीके से चलाने में मदद करता है. फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे आप लंबे समय तक बिना चार्ज किए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, इसमें S Pen सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप नोट्स लिख सकते हैं या ड्रॉइंग कर सकते हैं. कैमरा सिस्टम हाई-रेजोल्यूशन का है, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी शानदार मिलती है. डिस्प्ले में adaptive brightness फीचर है, जो अलग-अलग रोशनी में स्क्रीन को अपने आप एडजस्ट कर देता है.
डिलीवरी और सर्विस
इस फोन के साथ ओपन बॉक्स डिलीवरी का ऑप्शन भी मिल सकता है, जिससे आप डिलीवरी के समय ही प्रोडक्ट चेक कर सकते हैं. यह फीचर खरीदारों के लिए भरोसे को और बढ़ाता है.














