भारत का पहला 'Selfie Mirror' फोन! Realme 16 5G में कम कीमत में मिल रहे हैं दमदार फीचर्स

Realme 16 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है. यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी अच्छी मानी जाती है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो ज्यादा गेमिंग या वीडियो देखते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 16 5G की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है. यह कंपनी की नंबर सीरीज का अगला मॉडल होगा और इसे खासतौर पर मिड-रेंज यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है. Oppo का सब-ब्रांड Realme इस स्मार्टफोन ने इसके कुछ खास फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी जानकारी भी शेयर की है, जिससे यह साफ है कि यह फोन दमदार बैटरी और यूनिक डिजाइन के साथ आएगा.

Realme 16 5G को भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इसकी जानकारी Flipkart पर एक माइक्रोसाइट के जरिए दी है, जहां इस फोन को टीज किया जा रहा है. यह स्मार्टफोन Flipkart और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. फोन दो रंगों Air Black और Air White में लॉन्च किया जाएगा, जो इसे स्टाइलिश लुक देंगे.

Realme 16 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है. यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी अच्छी मानी जाती है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो ज्यादा गेमिंग या वीडियो देखते हैं. इसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकेगा.

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 के साथ आएगा. कंपनी का कहना है कि इस फोन को 3 साल तक Android अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, जिससे यह लंबे समय तक अपडेटेड रहेगा.

Advertisement

डिजाइन के मामले में Realme 16 5G काफी अलग और यूनिक दिखने वाला है. इसमें पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल (सीधी लाइन में) कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो Google Pixel फोन जैसा दिखता है.

इसमें 50MP का मेन कैमरा और एक LED फ्लैश मिलेगा. लेकिन सबसे खास फीचर है इसका 'Selfie Mirror.' यह एक छोटा सा रिफ्लेक्टिव सर्कल है, जिसकी मदद से आप रियर कैमरा से ही हाई-क्वालिटी सेल्फी ले सकते हैं. यह फीचर उन यूजर्स के लिए काफी उपयोगी होगा जो बेहतर क्वालिटी की सेल्फी लेना चाहते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें - WhatsApp ग्रुप टैग नोटिफिकेशन से हो गए हैं परेशान? तो इस तरीके से पाएं छुटकारा

Realme 16 5G में Vapour Chamber Cooling System दिया जाएगा, जिससे फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा और गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस देगा. इसके अलावा, यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा. यह फीचर इसे ज्यादा टिकाऊ और मजबूत बनाता है.

ग्लोबल वर्जन में Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, और उम्मीद है कि भारत में भी यही चिपसेट मिलेगा. यह प्रोसेसर फोन को स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर मल्टीटास्किंग की सुविधा देगा. साथ ही 5G सपोर्ट के साथ यह फोन फास्ट इंटरनेट एक्सपीरियंस भी देगा.

Featured Video Of The Day
Trump Big Statement: Iran के तेल पर कब्जा करना मेरा पसंदीदा काम, खार्ग द्वीप ले सकते हैं
Topics mentioned in this article