सस्ता भी और टिकाऊ भी! Poco C81 भारत में हुआ लॉन्च, फीचर्स जानकर कहेंगे - 'यही तो चाहिए था!

Poco C81 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,300mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है. वहीं Poco C81x में 5,200mAh की बैटरी दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Poco C81 भारत में लॉन्च कम कीमत में दमदार फीचर्स

Poco ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन लाइनअप को बढ़ाते हुए Poco C81 और Poco C81x लॉन्च कर दिए हैं. ये दोनों फोन 27 अप्रैल से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. खास बात यह है कि कम कीमत के बावजूद इन स्मार्टफोन्स में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो आमतौर पर महंगे फोन्स में देखने को मिलते हैं.

Poco C81 का डिजाइन

Poco C81 में 6.9 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. इसका मतलब है कि स्क्रीन बहुत स्मूद चलेगी, चाहे आप गेम खेलें या सोशल मीडिया स्क्रॉल करें. वहीं Poco C81x में 6.88 इंच का थोड़ा छोटा डिस्प्ले है, लेकिन इसमें भी 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है. दोनों फोन्स में Low Blue Light फीचर दिया गया है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है.

Poco C81 की परफॉर्मेंस

दोनों स्मार्टफोन्स में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया और वीडियो देखने के लिए काफी अच्छा है. इसमें 4GB तक RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. इससे यूजर्स को स्टोरेज की कोई परेशानी नहीं होगी.

Motorola Edge 70 Pro में है दुनिया की सबसे ब्राइट डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, जानें कीमत!

Poco C81 की कैमरा

Poco C81 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. वहीं, Poco C81x में सिंगल 13MP कैमरा मिलता है. दोनों फोन्स में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे आप अच्छी सेल्फी और वीडियो कॉल कर सकते हैं. ये फोन 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं.

Advertisement

Poco C81 का बैटरी

Poco C81 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,300mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है. वहीं Poco C81x में 5,200mAh की बैटरी दी गई है. दोनों फोन 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं.

Poco C81 का सॉफ्टवेयर

Poco C81 Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आता है, जबकि Poco C81x Android 15 पर चलता है. कंपनी ने C81 के लिए 4 साल तक अपडेट और C81x के लिए 2 साल तक अपडेट देने का वादा किया है. दोनों में 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे, जो इस कीमत में बड़ी बात है.

Advertisement

Poco C81 की कीमत

Poco C81 की कीमत ₹10,999 रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है. वहीं, Poco C81x ₹9,999 में उपलब्ध है. ये फोन Elite Black, Ice Blue और Sunset Gold जैसे कलर ऑप्शन में आते हैं.
 

Featured Video Of The Day
सिर्फ 100 रुपए का सामान... बालेन शाह के नए फरमान से गुस्साई नेपाली महिला, फाड़ी सामान से भरी पॉलीथीन