7 मई का इंतज़ार खत्म! आ रहा है OnePlus Nord CE 6, कम कीमत में मिलेंगे फ्लैगशिप फीचर्स

OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा. कैमरा के मामले में OnePlus Nord CE 6 काफी बेहतर साबित हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
7 मई को लॉन्च होगा OnePlus Nord CE 6 जानिए पूरी जानकारी

OnePlus अपनी Nord सीरीज को आगे बढ़ाते हुए 7 मई को OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के कई खास फीचर्स और डिजाइन को टीज कर दिया है. यह फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और तीन रंगों Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black में आएगा.

OnePlus Nord CE 6 का डिजाइन और कैमरा

OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा. कैमरा के मामले में OnePlus Nord CE 6 काफी बेहतर साबित हो सकता है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो ड्यूल-एक्सिस OIS के साथ आता है, जिससे फोटो और वीडियो दोनों में स्टेबिलिटी मिलती है. फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो पुराने मॉडल OnePlus Nord CE 5 के 16MP कैमरे से बड़ा अपग्रेड है. इसके अलावा, रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है.

OnePlus Nord CE 6 की परफॉरमेंस

इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे तेज और पावरफुल बनाता है. इसके साथ Touch Reflex टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे गेमिंग के दौरान रिस्पॉन्स काफी स्मूद होता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन 144 FPS तक गेमिंग सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें बड़ा कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे फोन गर्म नहीं होता.

WhatsApp का बड़ा धमाका: अब चैटिंग के साथ-साथ करें मोबाइल रिचार्ज, होम स्क्रीन पर आया नया '₹' बटन!

OnePlus Nord CE 6 की बैटरी

OnePlus Nord CE 6 में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इतना ही नहीं, इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है. कंपनी का कहना है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 2.5 दिन तक चल सकता है और 6 साल तक बैटरी हेल्थ 80% तक बनी रहती है.

Advertisement

OnePlus Nord CE 6 की मजबूती

इस फोन में IP66, IP68 और IP69 जैसे कई प्रोटेक्शन रेटिंग्स दिए गए हैं, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है. इसके अलावा, यह MIL-STD-810H टेस्ट भी पास कर चुका है, जो इसकी मजबूती को दर्शाता है.

OnePlus Nord CE 6 Lite के फीचर्स

दूसरी तरफ OnePlus Nord CE 6 Lite में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जाएगा. इसमें 7,000mAh की बैटरी और 144Hz डिस्प्ले मिलेगा. यह फोन ब्लैक और लाइट ग्रीन कलर में आएगा और दो दिन तक का बैकअप देने का दावा करता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: 4 मई को 'परिवर्तन', या ममता रिटर्न? | Sucherita Kukreti | Bengal Polls