Nothing Phone 4a का पहला लुक आया सामने, 9 नई LED और पावरफुल चिपसेट के साथ हो रहा है लॉन्च

कंपनी ने फिलहाल फोन को व्हाइट कलर में दिखाया है, लेकिन ये मोबाइल ब्लू और पिंक रंगों में भी उपलब्ध हो सकता है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Nothing ने जल्द ही लॉन्च हो रहे अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone 4a की पहली झलक दिखा दी है. यह फोन 5 मार्च को लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले कंपनी ने इसकी पूरी तस्वीर शेयर की है, जिससे फोन के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स का अंदाजा लग गया है. इसका दूसरा मॉडल Nothing Phone 4a Pro है, जो स्टैंडर्ड वर्जन से ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगा.

इस तस्वीर से पता चलता है कि Nothing Phone 4a में मेटल फ्रेम या मेटैलिक फिनिश वाला फ्रेम मिल सकता है. फोन का बैक पैनल कंपनी की पहचान बन चुकी टेक्नो-इंडस्ट्रियल डिजाइन स्टाइल होगा. फोन में पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है, जिसे एक हॉरिजॉन्टल बार में फिट किया गया है. Phone 4a Pro में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा. LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के बाहर दिया गया है, जो डिजाइन को थोड़ा अलग बनाता है.

Nothing Phone 4a की सबसे बड़ी खासियत इसकी नई मिनी-LED Glyph Bar है. कंपनी ने पुष्टि की है कि इस नई Glyph Bar में 9 मिनी-LED होंगी, जिन्हें अलग-अलग कंट्रोल किया जा सकेगा. कंपनी का दावा है कि ये नई LED पिछली (a) सीरीज के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा चमकदार होंगी.

कंपनी ने फिलहाल फोन को व्हाइट कलर में दिखाया है, लेकिन ये मोबाइल ब्लू और पिंक रंगों में भी उपलब्ध हो सकता है. 

हालांकि फोन के सभी हार्डवेयर फीचर्स का खुलासा लॉन्च इवेंट में होगा, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Nothing Phone 4a में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है. वहीं प्रो मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस देगा.

दोनों फोन में 6.7 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. स्टैंडर्ड मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है, जबकि Phone 4a Pro में 144Hz का स्मूद रिफ्रेश रेट मिल सकता है, जिससे फोन काफी स्मूद चलेगा.

Advertisement

साथ ही, दोनों डिवाइस में IP65 रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जिससे ये धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेंगे.

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार Nothing अपनी 4a सीरीज की कीमत थोड़ी बढ़ा सकता है. ये दोनों फोन करीब 41,500 रुपये से शुरू होकर 51,500 रुपये तक जा सकते हैं. लेकिन शुरुआती ऑफर्स में ये फोन थोड़े कम दामों में मिल सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Shankaracharya Controversy: UP में कुछ बड़ा होने वाला है! Avimukteshwaranand का बड़ा बयान
Topics mentioned in this article