2026 में नहीं आएगा Nothing Phone 4, जानिए अब Phone 4a सीरीज़ में क्या मिलेगा आपको नया

Carl Pei के मुताबिक, Nothing Phone 3 ही पूरे 2026 में कंपनी का फ्लैगशिप फोन रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Nothing के CEO और फाउंडर Carl Pei ने कन्फर्म कर दिया है कि साल 2026 में कंपनी अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone 4 लॉन्च नहीं करेगी. कंपनी का फोकस अब एक नए फ्लैगशिप फोन की जगह अपनी मिड-रेंज A सीरीज़ पर होगा. यह फैसला उन यूज़र्स के लिए चौंकाने वाला हो सकता है जो Nothing के अगले प्रीमियम फोन का इंतज़ार कर रहे थे.

Nothing ने साल 2025 में Phone 3 लॉन्च करके काफी सुर्खियां बटोरी थीं. यह कंपनी का पहला 'ट्रू फ्लैगशिप' स्मार्टफोन था, जिसमें Glyph Matrix जैसे यूनिक फीचर्स देखने को मिले थे. Carl Pei के मुताबिक, Nothing Phone 3 ही पूरे 2026 में कंपनी का फ्लैगशिप फोन रहेगा.

Carl Pei की स्ट्रैटेजी
Nothing के ऑफिशियल YouTube चैनल पर 'Nothing CEO talks Phone (4a)' नाम के वीडियो में Carl Pei ने साफ कहा कि कंपनी हर साल फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने के फॉर्मूले पर विश्वास नहीं करती. उनके अनुसार, Nothing चाहता है कि हर नया अपग्रेड यूज़र्स को सच में बड़ा और खास महसूस हो. Carl Pei ने यह भी कहा कि सिर्फ इसलिए कि बाकी स्मार्टफोन कंपनियां हर साल फ्लैगशिप लॉन्च करती हैं, इसका मतलब यह नहीं कि Nothing भी वही रास्ता अपनाए.

Phone 4a सीरीज़ पर पूरा फोकस
कंपनी अब अपनी सबसे ज़्यादा बिकने वाली A सीरीज़ को और मजबूत बनाने पर काम कर रही है. Carl Pei के मुताबिक, Phone 4a सीरीज़ में बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे और यह कई मामलों में फ्लैगशिप-लेवल एक्सपीरियंस देने में सक्षम होगी. डिजाइन, मैटेरियल, डिस्प्ले और कैमरा जैसे सभी अहम एरिया में सुधार किया जाएगा. यूज़र्स को नए कलर्स, प्रीमियम मैटेरियल और फ्रेश डिजाइन देखने को मिलेगा.

Advertisement

उन्होंने कहा कि कंपनी कलर एक्सपेरिमेंटेशन और ओवरऑल लुक एंड फील पर खास ध्यान दे रही है, जिससे Phone 4a सीरीज़ भीड़ से अलग नज़र आए.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Kim Jong Un Missile | Iran Israel War | किम जोंग उन ने दागी मिसाइल हिल गई दुनिया | War
Topics mentioned in this article