साइबर फ्रॉड से बचने का ब्रह्मास्त्र है NCRP का यह नया फीचर, आज ही जान लें, वरना पछताएंगे

NCRP report check suspect feature: यह फीचर आपके लिए एक एक्स्ट्रा सुरक्षा परत की तरह काम करता है. जब भी आपको कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज मिले, आप तुरंत उसे NCRP पर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Cyber Fraud से बचने का सबसे स्मार्ट तरीका

आज के समय में साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं और इन मामलों में एक बहुत आम गलती देखने को मिलती है, लोग बिना जांच किए ही किसी पर भरोसा कर लेते हैं. जब कोई अनजान कॉल आता है, कोई मैसेज मिलता है या कोई लिंक भेजा जाता है, तो हम अक्सर बिना सोचे-समझे उस पर क्लिक कर देते हैं या अपनी निजी जानकारी साझा कर देते हैं. यही छोटी-सी लापरवाही कई बार बड़ी समस्या बन जाती है और लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें - Apple पर YouTubers ने किया केस, जीते तो कंपनी को देना होगा 30,000 डॉलर तक का जुर्माना! जानिए क्या है मामला

NCRP का ‘Report & Check Suspect' फीचर

इसी समस्या को देखते हुए NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) ने एक खास फीचर 'Report & Check Suspect' शुरू किया है. यह फीचर लोगों को किसी भी संदिग्ध नंबर, UPI ID, वेबसाइट या व्यक्ति के बारे में पहले जांच करने का मौका देता है.

इसका मतलब यह है कि अब आपको तुरंत भरोसा करने की जरूरत नहीं है. आप पहले उस जानकारी को जांच सकते हैं और यह पता लगा सकते हैं कि वह सुरक्षित है या नहीं. यह फीचर लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए एक मजबूत कदम माना जा रहा है.

Advertisement

कैसे करें चेक?

अगर आपको किसी नंबर, UPI ID या वेबसाइट पर शक होता है, तो आप बहुत आसानी से उसे चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा. वहां “Report & Check Suspect” सेक्शन को खोलें. इसके बाद 'Suspect Repository' में जाकर संबंधित जानकारी डालें, जैसे नंबर, UPI ID, वेबसाइट या प्रोफाइल. अगर वह पहले से रिपोर्ट किया गया होगा, तो आपको तुरंत जानकारी मिल जाएगी. ऐसी स्थिति में आपको उस व्यक्ति या लिंक से दूर रहना चाहिए और किसी भी तरह का पेमेंट या बातचीत करने से बचना चाहिए.

Advertisement

यानी यह फीचर आपके लिए एक एक्स्ट्रा सुरक्षा परत की तरह काम करता है. जब भी आपको कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज मिले, आप तुरंत उसे NCRP पर चेक कर सकते हैं. अगर वह पहले से रिपोर्टेड होता है, तो आप तुरंत समझ जाते हैं कि यह एक फ्रॉड हो सकता है. 

इससे आप समय रहते सावधान हो जाते हैं और किसी भी तरह के नुकसान से बच सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो ऑनलाइन पेमेंट या डिजिटल प्लेटफॉर्म का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.

Featured Video Of The Day
Kachehri | US Iran War | युद्ध में परमाणु के अलावा कौन से बमों पर पाबंदी | Meenakshi Kandwal
Topics mentioned in this article