Motorola ने भारत में अपना नया Moto G Max स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की G-Series का नया फोन है और देश में Motorola का दूसरा ‘Max' स्मार्टफोन है. इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने Motorola Edge 70 Max पेश किया था. Moto G Max में 6.72 इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. फोन Android 16 पर चलता है और इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है.
Moto G Max की कीमत और उपलब्धता
भारत में Moto G Max की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है. ये कीमत फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले एकमात्र वैरिएंट की है.
फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इनमें Pantone Alaskan Blue, Pantone Malaga और Pantone Stargazer शामिल हैं. Moto G Max को भारत में Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा. फोन की बिक्री 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगी.
लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 1,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जाएगा.
Moto G Max के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Moto G Max में 6.72 इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इस फोन में 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है. डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 391ppi है.
स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है. बड़ी स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट का इस्तेमाल वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने और गेमिंग के दौरान ज्यादा स्मूद अनुभव देने के लिए किया जा सकता है.
Moto G Max में 4nm तकनीक पर बना Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसे 6GB LPDDR5x RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. इस फोन में Motorola का RAM Boost फीचर भी मिलता है. इसकी मदद से फोन के स्टोरेज का कुछ हिस्सा वर्चुअल RAM के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी के अनुसार, इससे RAM को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Moto G Max Android 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है. कंपनी ने फोन के लिए दो Android OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. फोटोग्राफी के लिए Moto G Max में पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony LYTIA 600 सेंसर है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
7,000mAh की बड़ी बैटरी
Moto G Max की सबसे बड़ी खासियतों में इसकी 7,000mAh बैटरी शामिल है. फोन में 30W TurboPower चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
Motorola का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 63 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है. हालांकि, वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल, नेटवर्क, स्क्रीन ब्राइटनेस और दूसरे कारकों पर निर्भर करेगा.
कनेक्टिविटी के लिए Moto G Max में डुअल-SIM 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1 और GPS का सपोर्ट दिया गया है. फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट भी मिलता है. सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है.
Moto G Max को IP64 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से सुरक्षा देती है. फोन MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड को भी पूरा करता है.
फोन का वजन 213 ग्राम है और इसका साइज 166.23x76.50x8.60mm है.
ये भी पढ़ें- Airtel का 299 रुपये वाला प्लान बंद, अब करवाना होगा कम से कम इतने का रिचार्ज