Galaxy यूजर्स ध्यान दें! बार-बार बैटरी खत्म होने से परेशान? Samsung ने बताए आसान सीक्रेट हैक्स

Galaxy फोन्स का इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों के लिए खुद कंपनी ने कुछ आसान टिप्स शेयर किए हैं जिनकी मदद से आप अपने फोन को ज्यादा देर तक चला सकते हैं. क्या हैं वो आसान टिप्स चलिए जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

अगर आप Samsung Galaxy की किसी भी सीरीज़ का इस्तेमाल करते हैं. इस मोबाइल के हर एक फीचर से खुश हैं लेकिन जल्द खतम होने वाली बैटरी से तंग आ गए हैं तो ये खबर आपके लिये है. यहां खास, गैलेक्सी फोन्स का इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों के लिए खुद कंपनी ने कुछ आसान टिप्स शेयर किए हैं जिनकी मदद से आप अपने फोन को ज्यादा देर तक चला सकते हैं. क्या हैं वो आसान टिप्स चलिए जानते हैं...

1. स्क्रीन ब्राइटनेस कम रखें - Galaxy फोन की स्क्रीन बैटरी की सबसे ज्यादा खपत करती है. अगर आप ब्राइटनेस थोड़ा कम कर दें और स्क्रीन टाइमआउट घटा दें, तो बैटरी लाइफ में बड़ा फर्क पड़ सकता है. स्क्रीन के ऊपर से नीचे स्वाइप करके ब्राइटनेस स्लाइडर को थोड़ा बाईं तरफ करें. साथ ही, स्क्रीन को 30 सेकंड में ऑटो ऑफ होने पर सेट करें और ऑटो ब्राइटनेस ऑन रखें. 

2. बेकार ऐप्स हटाएं - कई बार हम ऐसे ऐप्स फोन में रखे रहते हैं जिन्हें महीनों से खोला भी नहीं होता. ये ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और चुपचाप बैटरी खर्च करते रहते हैं. होम स्क्रीन पर ऐप आइकन को दबाकर 'Uninstall' चुनें या सेटिंग्स में जाकर Apps सेक्शन से एक साथ कई ऐप्स हटाएं. अगर कोई प्री-इंस्टॉल ऐप हट नहीं सकता, तो उसे Disable करना बेहतर विकल्प है.

3. Always On Display - Samsung का Always On Display फीचर समय और नोटिफिकेशन देखने में आसान है, लेकिन यह बैटरी भी खर्च करता रहता है. सेटिंग्स में जाकर Lock Screen और फिर Always On Display विकल्प से इसे बंद कर सकते हैं या सिर्फ खास समय पर एक्टिव रख सकते हैं.

4. वाई-फाई और GPS - अगर आप Wi-Fi, Bluetooth या GPS इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो इन्हें बंद कर दें. ये फीचर्स लगातार सिग्नल ढूंढते रहते हैं, जिससे बैटरी जल्दी गिरती है. क्विक सेटिंग्स मेन्यू से इन्हें आसानी से ऑन-ऑफ किया जा सकता है.

5. पावर सेविंग मोड का इस्तेमाल - Power Saving Mode बैटरी बचाने का असरदार तरीका है. इसे ऑन करने पर बैकग्राउंड एक्टिविटी कम हो जाती है, स्क्रीन हल्की डिम हो जाती है और फोन की परफॉर्मेंस थोड़ी सीमित हो जाती है, लेकिन बदले में बैटरी ज्यादा देर तक चलती है. इसे Settings में Battery सेक्शन से मैन्युअली ऑन कर सकते हैं या ऑटोमेटिक सेट कर सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
South Africa vs West Indies: द. अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज़ को हराया, भारत के लिए आसान हुआ आगे का रास्ता
Topics mentioned in this article