क्या iPhone 18 Pro बनेगा Apple का अब तक का सबसे पावरफुल फोन? जानिए पूरी डिटेल

iPhone 18 Pro सीरीज में इस बार नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा. यह चिप पिछले A19 Pro से करीब 15% ज्यादा तेज और 30% ज्यादा पावर एफिशिएंट हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Apple बहुत जल्द अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने वाला है. हर साल की तरह इस बार भी कंपनी सितंबर 2026 में अपने नए iPhones लॉन्च कर सकती है. iPhone 17 सीरीज की सफलता के बाद Apple के सामने इस बार और भी बड़ा चैलेंज है, क्योंकि यूजर्स को नए मॉडल से ज्यादा उम्मीदें हैं.

iPhone 17 Pro में Apple ने नया डिजाइन, एल्यूमिनियम बॉडी और बेहतर कूलिंग सिस्टम दिया था. अब खबरें आ रही हैं कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में कंपनी और बड़े बदलाव करने वाली है, जिससे यह फोन पहले से ज्यादा एडवांस और प्रीमियम बन सकता है.

एक खास बात यह भी सामने आई है कि Apple इस बार अपने इवेंट में बेस मॉडल iPhone 18 लॉन्च नहीं करेगा. यह मॉडल शायद 2027 की शुरुआत में देखने को मिले.

iPhone 18 Pro का डिजाइन काफी हद तक iPhone 17 Pro जैसा ही रह सकता है. इसमें एल्यूमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन और पीछे बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है.

Advertisement

लेकिन इस बार Apple कलर डिजाइन में बदलाव कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए iPhones में ड्यूल-टोन की जगह सिंगल-टोन कलर मिलेगा. खासतौर पर Burgundy यानी गहरा लाल रंग इस बार काफी चर्चा में है, जो फोन को एक नया और प्रीमियम लुक देगा.

डिस्प्ले की बात करें तो iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच की OLED स्क्रीन मिल सकती है. सबसे बड़ा बदलाव Dynamic Island में देखने को मिल सकता है, जो पहले से लगभग 35% छोटा हो सकता है. ऐसा इसलिए संभव होगा क्योंकि Face ID सेंसर को स्क्रीन के नीचे शिफ्ट किया जा सकता है.

Advertisement

iPhone 18 Pro सीरीज में इस बार नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा. यह चिप पिछले A19 Pro से करीब 15% ज्यादा तेज और 30% ज्यादा पावर एफिशिएंट हो सकता है.

ये भी पढ़ें - सरकार की बड़ी चेतावनी: iPhone यूजर्स तुरंत करें ये काम, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान!

iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो लगभग 5100 से 5200mAh तक हो सकती है. इससे यूजर्स को लंबा बैकअप मिलेगा और बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम पड़ेगी.

कैमरा के मामले में Apple इस बार भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकता है, जिसमें तीनों सेंसर 48 मेगापिक्सल के होंगे - प्राइमरी, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो. लेकिन इस बार एक खास बदलाव देखने को मिल सकता है, जो है variable aperture. इससे यूजर फोटो की ब्राइटनेस और बैकग्राउंड ब्लर को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाएंगे.

Advertisement

iPhone 18 Pro सीरीज को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. इस बार Apple अपने फोल्डेबल iPhone के साथ भी इसे पेश कर सकता है. कीमत की बात करें तो अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत पिछले साल जैसी ही रहेगी. iPhone 17 Pro की कीमत ₹1,34,900 और iPhone 17 Pro Max की कीमत ₹1,49,900 थी, इसलिए नए मॉडल भी इसी रेंज में आ सकते हैं.

Featured Video Of The Day
मुझे हिंदू-मुस्लिम ने... इकरा हसन का ये VIDEO क्यों हो रहा वायरल
Topics mentioned in this article