लॉन्च से पहले iPhone 18 की कीमत का खुलासा, क्या इस बार मिलेगा सस्ता iPhone? जानिए सच

Apple यह कोशिश कर रहा है कि इन बढ़ी हुई लागत का बोझ सीधे ग्राहकों पर न डाला जाए. यानी कंपनी खुद इन अतिरिक्त खर्चों को संभाल सकती है, ताकि ग्राहकों को ज्यादा कीमत न चुकानी पड़े.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Apple के आने वाले iPhone 18 को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि कंपनी इस बार अपने नए iPhone की कीमत में बढ़ोतरी नहीं कर सकती. आमतौर पर हर नए iPhone के साथ कीमत बढ़ने की उम्मीद रहती है, लेकिन इस बार कंपनी अलग रणनीति अपनाने की तैयारी में दिख रही है. यह खबर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए राहत भरी हो सकती है, जो नए iPhone का इंतजार कर रहे हैं.

कीमत में बढ़ोतरी नहीं होने की उम्मीद
रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मॉडल्स की कीमत को पिछले मॉडल के बराबर ही रख सकता है. यानी जो कीमत iPhone 17 Pro सीरीज की थी, वही कीमत iPhone 18 में भी देखने को मिल सकती है. फिलहाल iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत करीब $1,099 और Pro Max की $1,199 बताई जाती है.

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो iPhone यूजर्स को बिना ज्यादा पैसे खर्च किए नया मॉडल खरीदने का मौका मिल सकता है.

बढ़ती लागत के बावजूद कंपनी का बड़ा फैसला
आज के समय में मोबाइल बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कई पार्ट्स जैसे मेमोरी और चिप्स की कीमत लगातार बढ़ रही है. खासकर AI टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के कारण इन कंपोनेंट्स की मांग काफी बढ़ गई है, जिससे उनकी कीमत भी ऊपर जा रही है.

Advertisement

इसके बावजूद Apple यह कोशिश कर रहा है कि इन बढ़ी हुई लागत का बोझ सीधे ग्राहकों पर न डाला जाए. यानी कंपनी खुद इन अतिरिक्त खर्चों को संभाल सकती है, ताकि ग्राहकों को ज्यादा कीमत न चुकानी पड़े.

सप्लायर्स के साथ चल रही बातचीत
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Apple अपने सप्लायर्स के साथ बातचीत कर रहा है, ताकि उसे कम कीमत में जरूरी कंपोनेंट्स मिल सकें. इसमें मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनियां भी शामिल हैं, जिनसे Apple बेहतर डील करने की कोशिश कर रहा है.

Advertisement

इस रणनीति का मकसद यही है कि कंपनी अपने प्रोडक्ट की कीमत को कंट्रोल में रख सके और मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखे.

मार्केट शेयर बढ़ाने पर फोकस
Apple का यह कदम सिर्फ कीमत को स्थिर रखने के लिए नहीं है, बल्कि इसके पीछे कंपनी की बड़ी रणनीति भी है. अगर iPhone की कीमत ज्यादा नहीं बढ़ती, तो ज्यादा लोग इसे खरीद सकते हैं, जिससे कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ सकता है.

इसके अलावा Apple अपने सर्विस बिजनेस को भी बढ़ाना चाहता है, जिसमें App Store, iCloud और अन्य डिजिटल सेवाएं शामिल हैं. ज्यादा यूजर्स होने का मतलब है इन सेवाओं का ज्यादा इस्तेमाल.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | मेरा अभी अमेरिकी में रहना... जंग के बीच Trump का बड़ा फैसला | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article