सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने यूजर्स के लिए एक नया और काम का फीचर लॉन्च किया है. अब आप पोस्ट करने के बाद अपने कमेंट को एडिट कर सकते हैं. पहले अगर किसी कमेंट में गलती हो जाती थी, तो उसे डिलीट करके दोबारा लिखना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो जल्दी-जल्दी कमेंट करते हैं और अक्सर टाइपो या गलत शब्द लिख देते हैं. यहां स्टेप बाय स्टेप जानिए कैसे इस फीचर को यूज करना है.
स्मार्टफोन पर कमेंट एडिट कैसे करें?
1. सबसे पहले आपको ऐप खोलना होगा और उस पोस्ट पर जाना होगा, जहां आपने कमेंट किया है.
2. इसके बाद कमेंट सेक्शन खोलें और अपने कमेंट को ढूंढें. जब आप अपने कमेंट पर टैप करेंगे, तो आपको उसे एडिट करने का ऑप्शन मिलेगा.
3. अब आप अपने कमेंट में जरूरी बदलाव कर सकते हैं और उसे सेव कर सकते हैं.
4. इस फीचर की खास बात यह है कि आप एक ही कमेंट को कई बार एडिट कर सकते हैं, लेकिन यह सुविधा सिर्फ 15 मिनट के लिए ही उपलब्ध होगी.
जी हां, सबसे अहम बात यह है कि आप कमेंट को सिर्फ पोस्ट करने के 15 मिनट के अंदर ही एडिट कर सकते हैं. इस समय के बाद एडिट का ऑप्शन बंद हो जाता है. इसके अलावा, आप इस 15 मिनट के अंदर अपने कमेंट को जितनी बार चाहें उतनी बार बदल सकते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि आप केवल टेक्स्ट को ही एडिट कर सकते हैं. अगर कमेंट में कोई मीडिया (जैसे फोटो या वीडियो) जुड़ा हुआ है, तो उसमें बदलाव नहीं किया जा सकता.
ये भी पढ़ें - iPhone लेने का सपना होगा पूरा! अब सिर्फ ₹35,000 से कम में मिलेगा iPhone 15, जानिए कैसे और कहां
एडिट किए गए कमेंट की पहचान कैसे होगी?
जब भी आप किसी कमेंट को एडिट करते हैं, तो Instagram यह दिखाता है कि उस कमेंट में बदलाव किया गया है. हालांकि, प्लेटफॉर्म यह नहीं दिखाता कि पहले कमेंट में क्या लिखा था. यानी एडिट हिस्ट्री किसी को दिखाई नहीं देती, सिर्फ यह पता चलता है कि कमेंट बदला गया है.














