Facebook Reel से मालामाल होने का मौका! Reels बनाओ और हर महीने ₹2.5 लाख कमाओ, क्या आप हैं एलिजिबल?

Creator Fast Track : क्रिएटर को हर महीने कम से कम 15 रील्स पोस्ट करनी होंगी और ये रील्स 10 अलग-अलग दिनों में अपलोड करनी होंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

कंटेट क्रिएटर्स के लिए Meta ने एक जबरदस्त ऑफर लेकर आया है. कंपनी ने ‘Creator Fast Track' नाम का एक खास प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत अमेरिका और कनाडा में रहने वाले इन्फ्लुएंसर्स को हर महीने पैसे दिए जाएंगे. अगर कोई क्रिएटर फेसबुक पर लगातार रील्स पोस्ट करता है, तो वह हर महीने लगभग 3,000 डॉलर यानी करीब 2.5 लाख रुपये तक कमा सकता है. यह ऑफर खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो पहले से Instagram, YouTube या TikTok पर एक्टिव हैं और अच्छी फॉलोइंग रखते हैं.

Meta क्यों दे रही है पैसे?
Meta का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा क्रिएटर्स फेसबुक पर एक्टिव हों और रील्स बनाएं. कंपनी ने बताया कि साल 2025 में उसने अपने मोनेटाइजेशन प्रोग्राम्स के जरिए करीब 3 बिलियन डॉलर क्रिएटर्स को दिए हैं, जो पिछले साल से 35% ज्यादा है. इससे साफ है कि Meta अब क्रिएटर्स को आकर्षित करने के लिए बड़े निवेश कर रही है. कंपनी चाहती है कि फेसबुक पर भी उतनी ही तेजी से कंटेंट बढ़े जितना दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर होता है.

कैसे मिलेंगे पैसे और क्या हैं नियम?
इस प्रोग्राम के तहत पैसे कमाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं. क्रिएटर को हर महीने कम से कम 15 रील्स पोस्ट करनी होंगी और ये रील्स 10 अलग-अलग दिनों में अपलोड करनी होंगी. सभी रील्स पब्लिक होनी चाहिए और कंटेंट पूरी तरह ओरिजिनल होना चाहिए, यानी पहले फेसबुक पर पोस्ट नहीं किया गया हो. इसके साथ ही क्रिएटर को कंपनी की सभी मोनेटाइजेशन पॉलिसीज का पालन करना होगा. अगर कोई इन नियमों को पूरा करता है, तभी उसे इस स्कीम का फायदा मिलेगा.

फॉलोअर्स के हिसाब से कमाई
इस प्रोग्राम में कमाई आपके फॉलोअर्स पर निर्भर करती है. जिन लोगों के पास 20,000 से 99,999 फॉलोअर्स हैं, उन्हें हर महीने 100 से 450 डॉलर तक मिल सकते हैं. वहीं जिनके पास 1 लाख से 9 लाख फॉलोअर्स हैं, उन्हें लगभग 1,000 डॉलर प्रति महीना मिल सकता है. अगर किसी क्रिएटर के 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, तो वह हर महीने 3,000 डॉलर तक कमा सकता है. खास बात यह है कि यह कमाई उन पैसों के अलावा होगी जो क्रिएटर्स पहले से सोशल मीडिया से कमा रहे हैं.

Advertisement

शुरुआत में मिलेगा ज्यादा फायदा
Meta ने यह भी बताया है कि नए क्रिएटर्स को शुरुआत में ज्यादा फायदा दिया जाएगा. पहले 90 दिनों में कमाई तीन गुना तक हो सकती है, ताकि नए लोग जल्दी ग्रो कर सकें और इस प्लेटफॉर्म पर टिके रहें. कंपनी क्रिएटर्स की कमाई का हिसाब उनके इंस्टाग्राम, यूट्यूब या टिकटॉक फॉलोअर्स के आधार पर भी लगाएगी.

कौन कर सकता है अप्लाई?
इस प्रोग्राम में अप्लाई करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं. व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और वह अमेरिका या कनाडा में रहना चाहिए. उसके पास फेसबुक पेज होना जरूरी है, जो कम से कम 30 दिन पुराना हो. इसके अलावा, पिछले 6 महीनों में उसने फेसबुक रील पोस्ट नहीं की होनी चाहिए. आवेदन करते समय उसे अपने इंस्टाग्राम, यूट्यूब या टिकटॉक अकाउंट की जानकारी देनी होगी, जहां कम से कम 20,000 फॉलोअर्स हों और पिछले 60 दिनों में 30,000 वीडियो व्यूज आए हों. साथ ही कंटेंट हाई क्वालिटी और खुद बनाया हुआ होना चाहिए.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Exclusive: जब भारत आए थे ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, भारत के बारे में क्या बोला था?