India Post का बड़ा अपडेट: 6 शहरों में शुरू हुई सुपरफास्ट पार्सल सेवा, अब 24 घंटे में पहुंचेगा पार्सल!

ये नई एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरुआत में भारत के छह बड़े शहरों में शुरू की जा रही है. इसमें दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, कोलकात और हैदराबाद शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

India Post ने एक नई एक्सप्रेस सेवा शुरू करने की घोषणा की है. इस नई सेवा का नाम ‘24 स्पीड पोस्ट' रखा गया है, जिसे 17 मार्च 2026 से शुरू किया जा रहा है. इस नई सेवा की शुरुआत भारत सरकार के संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा दिल्ली में की जाएगी, जिसमें अब सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही पार्सल पहुंचा दिया जाएगा. इस सेवा का उद्देश्य खास उन लोगों के लिए है जो अपने जरूरी पार्सल और डॉक्यूमेंट्स जल्दी और भरोसेमंद तरीके से भेजना चाहते हैं. 

24 स्पीड पोस्ट सेवा
नई ‘24 स्पीड पोस्ट' सेवा में पार्सल को तय समय यानी 24 घंटे के भीतर पहुंचाने की गारंटी दी जाएगी. इसके अलावा डाक विभाग एक और सेवा ‘48 स्पीड पोस्ट' भी शुरू कर रहा है. इसके तहत भेजे गए पार्सल दो दिनों के भीतर पहुंचा दिए जाएंगे. इस तरह अब लोगों के पास यह ऑप्शन होगा कि वे अपनी जरूरत के अनुसार 24 घंटे या 48 घंटे में डिलीवरी वाली सेवा चुन सकें.

इन 6 शहरों में शुरू
ये नई एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरुआत में भारत के छह बड़े शहरों में शुरू की जा रही है. इसमें दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, कोलकात और हैदराबाद शामिल हैं. क्योंकि इन शहरों में बड़ी मात्रा में पार्सल और डॉक्यूमेंट्स की आवाजाही होती है.

SMS ट्रैकिंग और OTP से डिलीवरी
 ‘24 स्पीड पोस्ट' सेवा को सुरक्षित बनाते हुए इसमें कुछ मॉडर्न फीचर भी जोड़े गए हैं. इनमें SMS ट्रैकिंग और OTP से डिलीवरी शामिल है. जब पार्सल डिलीवर किया जाएगा तो प्राप्त करने वाले व्यक्ति को एक OTP दिया जाएगा. यह OTP डिलीवरी एजेंट को बताने के बाद ही पार्सल सौंपा जाएगा. इससे यह सुनिश्चित होगा कि पार्सल सही व्यक्ति तक ही पहुंचे. इसके अलावा भेजने वाले शख्स को SMS के जरिए ट्रैकिंग अपडेट भी मिलते रहेंगे. यानी पार्सल कब भेजा गया, रास्ते में कहां पहुंचा और कब डिलीवर होगा, इसकी पूरी जानकारी मोबाइल पर मिलती रहेगी.

Advertisement

साथ ही इस सेवा में Buy Now Pay Later (BNPL) सुविधा भी शामिल होगी, जिससे कंपनियां तुरंत भुगतान किए बिना भी पार्सल भेज सकेंगी. इसके अलावा बड़े शिपमेंट के लिए फ्री पिकअप, API इंटीग्रेशन और सेंट्रलाइज्ड बिलिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी.

देरी होने पर पैसा वापस
अगर पार्सल तय समय के अंदर डिलीवर नहीं होता है तो ग्राहकों को इसमें मनी-बैक गारंटी भी दी जाएगी. इसका मतलब है कि अगर सेवा ने वादा किया हुआ समय पूरा नहीं किया तो ग्राहक को उसका पैसा वापस मिल सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Iran में चला Trump का Pilot Rescue मिशन! Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article