Gmail Delete करने का आसान तरीका, लेकिन Google Account Delete करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

अगर आप सिर्फ Gmail हटाना चाहते हैं और बाकी Google सेवाएं जैसे YouTube या Drive रखना चाहते हैं, तो 'Delete a Google service' चुनें. यहां आपसे दोबारा पासवर्ड मांगा जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

How to Delete Gmail: अगर आप अपना Gmail अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट करना चाहते हैं, तो यह काम सावधानी से करें. क्योंकि एक बार डिलीट होने के बाद आपका ईमेल, कॉन्टैक्ट्स और उससे जुड़ा डेटा वापस पाना मुश्किल हो सकता है. इसीलिए यहां दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को ध्यान से पढ़ें और फिर अपना अकाउंट डिलीट करें. 

1. सबसे पहले अपने Gmail अकाउंट में लॉगिन करें.
2. उसके बाद अपने प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करके 'Manage your Google Account' में जाएं. 
3. यहां आपको 'Data & Privacy' का ऑप्शन मिलेगा. 
4. इस सेक्शन में नीचे की ओर स्क्रॉल करने पर 'Delete a Google service' और 'Delete your Google Account' जैसे ऑप्शन दिखाई देंगे.

अगर आप सिर्फ Gmail हटाना चाहते हैं और बाकी Google सेवाएं जैसे YouTube या Drive रखना चाहते हैं, तो 'Delete a Google service' चुनें. यहां आपसे दोबारा पासवर्ड मांगा जाएगा. इसके बाद Gmail के सामने दिए गए डिलीट आइकन पर क्लिक करें. आपको एक दूसरा ईमेल एड्रेस डालना होगा, ताकि आगे Google सेवाओं में लॉगिन किया जा सके. कन्फर्मेशन के बाद आपका Gmail एड्रेस हट जाएगा.

अगर आप पूरा Google अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट करना चाहते हैं, तो 'Delete your Google Account' ऑप्शन चुनें. वहां आपको बताया जाएगा कि कौन-कौन सा डेटा डिलीट होगा. सभी बॉक्स पर टिक करके कन्फर्म करें. इसके बाद आपका अकाउंट स्थायी रूप से डिलीट हो जाएगा.

डिलीट करने से पहले जरूरी बातों का ध्यान रखें. अपने जरूरी ईमेल, फोटो, कॉन्टैक्ट्स या फाइल्स का बैकअप जरूर ले लें. क्योंकि एक बार अकाउंट डिलीट होने के बाद सारा डेटा हट सकता है.

Featured Video Of The Day
UP Baghpat News: Valentine's Day पर चाची बनी भतीजे की दुल्हन, पति ने क्यों खुद कराई यह Marriage?