Google का नया AI टूल Stitch लॉन्च! कोडिंग-डिजाइनिंग सब खत्म? अब सिर्फ बोलकर मिनटों में बनाएं App

फिलहाल Stitch Google के Google Labs के जरिए उपलब्ध है, जहां लोग इसे टेस्ट कर सकते हैं. अभी इसकी अलग से कोई कीमत बताई नहीं गई है, क्योंकि यह फिलहाल एक एक्सपेरिमेंटल टूल के रूप में पेश किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Google ने एक नया प्लेटफॉर्म 'Stitch' लॉन्च किया है, जो ऐप और वेबसाइट डिजाइन करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है. यह एक AI बेस्ड टूल है, जिसमें यूजर को डिजाइन बनाने के लिए खुद लेआउट ड्रॉ करने की जरूरत नहीं होती. अब आप सिर्फ यह बता सकते हैं कि आप क्या बनाना चाहते हैं, और AI अपने आप आपके लिए पूरा डिजाइन तैयार कर देगा.

‘Vibe Designing' का नया ट्रेंड

Google इस नई तकनीक को 'Vibe Designing' कह रहा है. इसका मतलब है कि अब डिजाइनर को सिर्फ यह बताना है कि ऐप का फील कैसा होना चाहिए, यूजर एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसका उद्देश्य क्या है. इसके बाद Stitch उस जानकारी के आधार पर पूरा UI (यूजर इंटरफेस) बना देता है. पहले जहां डिजाइन बनाने में घंटों या दिनों का समय लगता था, अब वही काम कुछ ही मिनटों में हो सकता है. इससे उन लोगों को भी फायदा होगा जिन्हें डिजाइनिंग का ज्यादा अनुभव नहीं है.

कैसे काम करता है Stitch?

Stitch का नया वर्जन एक 'इन्फिनिट कैनवस' के साथ आता है, जहां आप टेक्स्ट, इमेज, कोड और UI सभी चीजों पर एक साथ काम कर सकते हैं. आपको बस यह लिखना या बोलना है कि आप क्या बनाना चाहते हैं, जैसे 'एक शॉपिंग ऐप बनाओ' या 'डार्क थीम में स्क्रीन दिखाओ' और AI तुरंत उसी हिसाब से डिजाइन तैयार कर देगा. इसमें एक खास AI एजेंट भी है, जो पूरे प्रोजेक्ट को समझता है और जरूरत पड़ने पर नए आइडिया, बदलाव या अलग-अलग डिजाइन ऑप्शन सुझाता है.

ये भी पढ़ें - आंख मारके करे स्माइल, अदाएं देख इंसान भी शरमा जाए! ये है चीन की खूबसूरत रोबोट Moya, देखिए Video

Advertisement

आवाज से भी कर सकेंगे डिजाइन कंट्रोल

Stitch की एक खास बात यह है कि इसमें वॉयस कंट्रोल भी दिया गया है. यानी अब आप बोलकर भी डिजाइन बदल सकते हैं. उदाहरण के लिए, आप कह सकते हैं 'तीन मेनू ऑप्शन दिखाओ' या 'इस स्क्रीन को डार्क थीम में बदलो' और तुरंत बदलाव नजर आएगा. यह फीचर इसे एक स्मार्ट असिस्टेंट जैसा बना देता है, जो आपके साथ मिलकर काम करता है, जैसे कोई टीममेट हो.

Google का Stitch सिर्फ डिजाइन तक सीमित नहीं है. बल्कि इसमें MCP सर्वर, SDK और AI Studio जैसे टूल्स दिए गए हैं. इससे डेवलपर्स का काम आसान हो जाता है, क्योंकि उन्हें अलग से कोड लिखने में ज्यादा समय नहीं लगाना पड़ता. इसके अलावा, इसमें DESIGN.md नाम का नया फॉर्मेट भी है, जिससे आप अपने डिजाइन के नियमों को सेव करके दूसरे प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement

फिलहाल Stitch Google के Google Labs के जरिए उपलब्ध है, जहां लोग इसे टेस्ट कर सकते हैं. अभी इसकी अलग से कोई कीमत बताई नहीं गई है, क्योंकि यह फिलहाल एक एक्सपेरिमेंटल टूल के रूप में पेश किया गया है.

Featured Video Of The Day
Israel Iran War BREAKING: होर्मुज पर ट्रंप ने भेज दिए Apache Helicopter, अब लगेगी मिडिल ईस्ट में आग
Topics mentioned in this article