Gmail का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन कैसे काम करता है? जानिए इस सिक्योरिटी फीचर की पूरी डिटेल

इस नए फीचर के आने के बाद Gmail यूजर्स जब भी ईमेल लिखेंगे, तो उन्हें एक लॉक आइकन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करके वे एन्क्रिप्शन को On कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Google का बड़ा अपडेट, अब कोई नहीं पढ़ पाएगा आपका ईमेल

Google ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म Gmail को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है. अब Gmail में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) का सपोर्ट Android और iPhone दोनों पर उपलब्ध कर दिया गया है. इसका मतलब यह है कि अब यूजर्स सीधे अपने मोबाइल ऐप से ही एन्क्रिप्टेड ईमेल भेज और पढ़ सकते हैं, बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप या वेबसाइट की जरूरत के. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों और कंपनियों के लिए उपयोगी है, जो अपने डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखना चाहते हैं.

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन कैसे काम करता है?

इस नए फीचर के आने के बाद Gmail यूजर्स जब भी ईमेल लिखेंगे, तो उन्हें एक लॉक आइकन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करके वे एन्क्रिप्शन को On कर सकते हैं. जैसे ही यह ऑप्शन एक्टिव होता है, ईमेल भेजने से पहले ही उस मैसेज को यूजर के डिवाइस पर एन्क्रिप्ट कर दिया जाता है. इसका मतलब यह है कि ईमेल का कंटेंट पूरी तरह सुरक्षित रहता है और बीच में कोई भी उसे पढ़ नहीं सकता.

अगर सामने वाला व्यक्ति भी Gmail यूज करता है, तो उसे यह ईमेल नॉर्मल थ्रेड की तरह ही दिखाई देगा. वहीं, जो लोग Gmail इस्तेमाल नहीं करते, वे इस ईमेल को वेब ब्राउजर के जरिए सुरक्षित तरीके से खोल सकते हैं और उसका जवाब भी दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें - Instagram पर कमेंट को एडिट करने का तरीका, समझें Step-by-Step

मोबाइल पर भी सुरक्षित

इस अपडेट के बाद मोबाइल पर ही पूरा काम आसानी से हो जाएगा. इससे यूजर्स कहीं से भी अपने जरूरी और संवेदनशील ईमेल को सुरक्षित तरीके से एक्सेस कर सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर बिजनेस और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा.

Advertisement

किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?

यह नया फीचर फिलहाल Google Workspace के एंटरप्राइज यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इसे इस्तेमाल करने के लिए एडमिन को पहले Admin Console के जरिए Android और iOS पर इस फीचर को एक्टिव करना होगा. इसके बाद ही यूजर्स इस सुविधा का फायदा उठा पाएंगे. Google ने यह भी बताया है कि यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है.

Featured Video Of The Day
Iran-America बातचीत फेल!Islamabad में क्यों बिगड़ी बात? | US-Iran Talks Fail
Topics mentioned in this article