पुराना या अजीबोगरीब Email ID अब बदल सकेंगे आप, Gmail यूजर्स का मिला बेहद खास अपडेट

Google ने इस फीचर को काफी आसान बनाया है ताकि हर कोई इसे इस्तेमाल कर सके. यूजर्स को अपने Google Account की सेटिंग्स में जाना होगा, जहां 'Personal Info' सेक्शन में उन्हें यूजरनेम या ईमेल बदलने का ऑप्शन मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Google ने अपने Gmail यूजर्स के लिए एक बहुत ही खास फीचर लॉन्च किया है. अब यूजर्स अपने Gmail अकाउंट का यूजरनेम बदल सकते हैं, यानी जो हिस्सा '@gmail.com' से पहले होता है, उसे अब आसानी से अपडेट किया जा सकता है. इस नए अपडेट के साथ अब यूजर्स बिना नया अकाउंट बनाए अपना पुराना या अजीब लगने वाला ईमेल नाम बदल सकते हैं और अपनी डिजिटल पहचान को बेहतर बना सकते हैं.

अब तक Gmail यूजर्स के लिए सबसे बड़ी परेशानी यही थी कि एक बार ईमेल आईडी बन जाने के बाद उसे बदला नहीं जा सकता था. अगर किसी को अपना यूजरनेम पसंद नहीं आता था या वह पुराना हो चुका था, तो उन्हें नया अकाउंट बनाना पड़ता था. इसके बाद सारे डेटा जैसे ईमेल, फोटो, और फाइल्स को नए अकाउंट में ट्रांसफर करना पड़ता था, जो काफी मुश्किल और समय लेने वाला काम था.

लेकिन अब इस नए फीचर के आने के बाद यह समस्या खत्म हो गई है. यूजर्स अब अपने मौजूदा अकाउंट में ही बदलाव कर सकते हैं, बिना किसी डेटा लॉस के.

कैसे काम करेगा यह फीचर?

Google ने इस फीचर को काफी आसान बनाया है ताकि हर कोई इसे इस्तेमाल कर सके. यूजर्स को अपने Google Account की सेटिंग्स में जाना होगा, जहां 'Personal Info' सेक्शन में उन्हें यूजरनेम या ईमेल बदलने का ऑप्शन मिलेगा.

Advertisement

जैसे ही यह फीचर आपके अकाउंट में उपलब्ध होगा, आप अपनी पसंद का नया यूजरनेम चुन सकते हैं. अगर वह नाम पहले से किसी और ने नहीं लिया है, तो आप उसे आसानी से सेट कर सकते हैं. एक बार कन्फर्म करने के बाद वही नया यूजरनेम आपका नया Gmail लॉगिन बन जाएगा और आप उसी से Gmail, Google Drive, Photos जैसे सभी Google सर्विसेज का इस्तेमाल कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें - YouTube Creators के लिए खुशखबरी! अब हर भाषा में दिखेगा वीडियो का Thumbnail

कब मिलेगा भारत में?

फिलहाल यह फीचर अमेरिका के यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है यानी भारत सहित बाकी देशों में रहने वाले यूजर्स को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. Google ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह फीचर दुनियाभर में कब तक उपलब्ध होगा, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | 'इजरायल ने ईरान की घेराबंदी को तोड़ा', Netanyahu की ईरान को चेतावनी | BREAKING
Topics mentioned in this article