Cluely नाम की एक AI स्टार्टअप ने ऐसा जॉब ऑफर दिया है, जो आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह कंपनी अपने लिए एक फाउंडिंग इंजीनियर की तलाश कर रही है. खास बात यह है कि इस नौकरी के साथ कंपनी सिर्फ सैलरी ही नहीं दे रही, बल्कि फ्री घर, फ्री खाना और यहां तक कि एक साल के अंदर गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड देने का दावा भी कर रही है.
जॉब की पूरी जानकारी
इस जॉब के लिए चुने गए उम्मीदवार को हफ्ते में 6 दिन ऑफिस जाकर काम करना होगा और हर दिन लगभग 10 से 12 घंटे काम करना पड़ेगा. इस नौकरी में सैलरी भी काफी शानदार है. कंपनी $250,000 से $350,000 (लगभग 2.33 करोड़ से 3.26 करोड़ रुपये) तक की बेस सैलरी दे रही है. इसके साथ ही 0.25% से 0.5% तक कंपनी में हिस्सेदारी (equity) भी मिलेगी.
इतना ही नहीं, कंपनी अपने कर्मचारी को फ्री रहने की जगह देगी, जो ऑफिस के पास ही होगी, और खाने की सुविधा भी फ्री में मिलेगी, यानी रहने और खाने का खर्च पूरी तरह खत्म हो जाएगा,
Cluely को इस जॉब के लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन इंजीनियर्स में से एक चाहिए. यानी यह मौका हर किसी के लिए नहीं है. इस रोल के लिए जरूरी टेक्निकल जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर दी गई है, जहां जाकर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें - Google ने मेडिकल स्टूडेंट्स को दिया बड़ा तोहफा, अब घर बैठे फ्री में दें NEET मॉक टेस्ट
Cluely के मज़ेदार जॉब ऑफर
Cluely का यह अनोखा ऑफर पहली बार नहीं है. इससे पहले भी कंपनी अपने अजीब और अलग आइडियाज के लिए चर्चा में रही है. कंपनी के CEO Chungin Roy Lee ने अगस्त 2025 में एक पॉलिसी शुरू की थी, जिसमें अगर कोई कर्मचारी अपने साथी के लिए डेट फिक्स करता है, तो उसे $500 का इनाम दिया जाता है. उन्होंने LinkedIn पर लिखा था कि “डेटिंग हमारी कंपनी के कल्चर का अहम हिस्सा है और तब तक रहेगा जब तक सभी खुशहाल शादीशुदा नहीं हो जाते.”














