Facebook पर अब प्रोफाइल फोटो होगी एनिमेटेड, टेक्स्ट पोस्ट में भी मिलेगा AI का जादू

बेहतर रिजल्ट के लिए Facebook की ओर से सलाह है कि फोटो साफ हो और उसमें एक ही व्यक्ति कैमरे की तरफ देख रहा हो. यूजर्स अपने फोन की गैलरी से या Facebook पर पहले से मौजूद फोटो का चयन कर सकते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Instagram और WhatsApp के बाद अब Facebook ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर नए AI फीचर्स लॉन्च कर दिए हैं. अब आप अपनी प्रोफाइल फोटो को एनिमेट कर सकते हैं और टेक्स्ट पोस्ट में भी एनिमेटेड बैकग्राउंड जोड़ सकते हैं. ये सभी फीचर्स Meta AI ने खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं.

सबसे खास फीचर है एनिमेटेड प्रोफाइल फोटो. पहले प्रोफाइल पिक्चर सिर्फ एक स्थिर तस्वीर होती थी, लेकिन अब उसमें मूवमेंट इफेक्ट जोड़ा जा सकता है. इससे ऐसा लगेगा कि फोटो में व्यक्ति हाथ हिला रहा है, इशारा कर रहा है या वर्चुअल पार्टी हैट पहन रहा है.

बेहतर रिजल्ट के लिए Facebook की ओर से सलाह है कि फोटो साफ हो और उसमें एक ही व्यक्ति कैमरे की तरफ देख रहा हो. यूजर्स अपने फोन की गैलरी से या Facebook पर पहले से मौजूद फोटो का चयन कर सकते हैं. 

Stories और Memories में नया फीचर
Facebook ने Stories और Memories को भी अपग्रेड किया है. अब इसमें 'Restyle' नाम का नया AI टूल जोड़ा गया है. इस फीचर की मदद से यूज़र्स अपनी फोटो का लुक पूरी तरह बदल सकते हैं.

Advertisement

जब कोई फोटो Stories में अपलोड की जाती है या कोई पुरानी Memory शेयर की जाती है, तो यूज़र Restyle पर टैप करके टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डाल सकता है या पहले से दिए गए स्टाइल जैसे एनीमे या इलस्ट्रेटेड लुक चुन सकता है.

इसके अलावा इसमें स्टाइल, मूड, लाइटिंग और कलर कंट्रोल का ऑप्शन भी मिलता है. बैकग्राउंड को बीच, शहर या किसी और सीन में बदला जा सकता है. इससे यूज़र्स अपनी पोस्ट को ज्यादा क्रिएटिव और पर्सनल बना सकते हैं.

Advertisement

टेक्स्ट पोस्ट में एनिमेटेड बैकग्राउंड
Facebook ने टेक्स्ट पोस्ट को भी ज्यादा मजेदार बनाने की कोशिश की है. अब यूज़र्स अपनी टेक्स्ट पोस्ट में एनिमेटेड बैकग्राउंड जोड़ सकते हैं. इससे साधारण टेक्स्ट पोस्ट भी आकर्षक और अलग दिखेगी.

बता दें, Meta ने Facebook के फीड डिजाइन में भी बदलाव किया है. नया लेआउट यूज़र्स को Reels और अन्य लोकप्रिय फीचर्स तक जल्दी पहुंचने में मदद करेगा.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | LPG Cylinder News: 6 हजार लोगों ने किया LPG सरेंडर | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article