Airtel ने धीरे से दिया जोर का झटका! ₹799 वाला प्‍लान बंद, ₹859 वाला महंगा, जानिए आपके लिए कौन-सा रिचार्ज बेस्‍ट

Airtel prepaid plans India: यह पहली बार नहीं है जब Bharti Airtel ने अपने प्लान्स की कीमत बढ़ाई है. इससे पहले नवंबर 2025 में कंपनी ने ₹189 वाला एंट्री-लेवल प्लान हटा दिया था और उसकी जगह ₹199 का नया प्लान शुरू किया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Airtel ने बदले अपने प्लान्स

भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने प्रीपेड प्लान्स में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने चुपचाप ₹799 वाला प्लान हटा दिया है और ₹859 वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर ₹899 कर दी है. यह बदलाव Airtel की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वह धीरे-धीरे अपने मोबाइल टैरिफ प्लान्स को महंगा कर रही है. इससे साफ है कि आने वाले समय में यूजर्स को रिचार्ज के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.

₹899 प्लान में क्या मिलेगा अब?

अब नया ₹899 वाला प्लान यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5GB डेटा देता है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी मिलती है. हालांकि पहले ₹859 वाले प्लान में RewardsMini सब्सक्रिप्शन भी शामिल था, जिसमें हर महीने ₹80 तक का कैशबैक मिलता था, लेकिन अब यह फायदा हटा दिया गया है. यानी कीमत बढ़ी है, लेकिन बेनिफिट्स कुछ कम हो गए हैं.

₹799 प्लान क्यों हुआ बंद?

पहले ₹799 वाला प्लान यूजर्स को 77 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5GB डेटा देता था. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोजाना मिलते थे. अब इस प्लान को पूरी तरह से हटा दिया गया है, जिससे कम बजट वाले यूजर्स के लिए विकल्प कम हो गए हैं. अब अगर कोई यूजर 84 दिन की वैलिडिटी के साथ 1.5GB डेटा चाहता है, तो उसे ₹899 वाला प्लान लेना ही पड़ेगा.

ज्यादा डेटा चाहिए तो ये है ऑप्शन

अगर यूजर्स को ज्यादा डेटा चाहिए, तो वे ₹1,029 वाले प्लान का ऑप्शन चुन सकते हैं. इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और SMS की सुविधा भी शामिल है. साथ ही यूजर्स को 3 महीने का OTT सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है, जिससे यह प्लान ज्यादा वैल्यू देता है.

Advertisement

Airtel लगातार बढ़ा रहा है कीमतें

यह पहली बार नहीं है जब Bharti Airtel ने अपने प्लान्स की कीमत बढ़ाई है. इससे पहले नवंबर 2025 में कंपनी ने ₹189 वाला एंट्री-लेवल प्लान हटा दिया था और उसकी जगह ₹199 का नया प्लान शुरू किया था. इसके अलावा कंपनी ने अपने इंटरनेशनल रोमिंग प्लान की कीमत भी ₹4,000 से बढ़ाकर ₹4,999 कर दी थी. इससे साफ है कि Airtel धीरे-धीरे अपने सभी प्लान्स की कीमतें बढ़ा रहा है.

ये भी पढ़ें: बिना इंटरनेट भी चलेगा iPhone! जल्द आ सकता है Maps और Photo शेयर करने का धमाकेदार फीचर

Advertisement

ये भी पढ़ें: YouTube ने दिया नया कंट्रोल फीचर! नहीं बर्बाद होगा समय, अब Shorts को पूरी तरह करें बंद

Featured Video Of The Day
जैसे ही बीजेपी सरकार बनेगी, वैसे ही... बंगाल में गोरखाओं के लिए अमित शाह का ऐलान
Topics mentioned in this article