Apple लॉन्च करने जा रहे है 11 नए डिवाइसेज, iPhone 18 Pro समेत लिस्ट में कई नाम

Apple जल्द ही एक साथ 11 नए डिवाइसेज लॉन्च करने की तैयारी में है. इसमें दमदार प्रोसेसर वाला iPhone 18 Pro, कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन, iPad 12 और M5 चिप वाले मैक शामिल हैं. जानें सभी गैजेट्स की पूरी डिटेल यहां.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Apple लॉन्च कर रहा है 11 नए गैजेट्स
Photo Credit: theapplehub

Apple इस साल के अंत तक इतिहास रचने की तैयारी में है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल आने वाले कुछ ही महीनों में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 11 नए डिवाइसेज लॉन्च करने जा रहा है. इन नए प्रोडक्ट्स की एंट्री इस साल सितंबर महीने से शुरू हो सकती है. इस बार Apple में नेक्स्ट-जनरेशन iPhone 18 Pro सीरीज से लेकर फोल्डेबल आईफोन, नए आईपैड, मैक और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स शामिल होने वाले हैं.

iPhone 18 Pro में मिलेंगे चौंकाने वाले बदलाव

Apple के इस मेगा लॉन्च इवेंट में सबसे ज्यादा ध्यान हमेशा की तरह iPhone सीरीज पर ही रहने वाला है. इस बार मार्केट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दस्तक देंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार स्क्रीन से Dynamic Island गायब हो सकता है क्योंकि Apple Face ID कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के अंदर छिपाने की तकनीक पर काम कर रहा है. इसके अलावा, कैमरे में वेरिएबल अपर्चर लेंस मिल सकता है, जो कम रोशनी में भी शानदार फोटोग्राफी करने की ताकत देगा. इन फोन में सुपरफास्ट A20 Pro चिप लगी होगी, जो ऑन-डिवाइस AI फीचर्स को सपोर्ट करेगी.

आ रहा है पहला फोल्डेबल iPhone

इस साल का सबसे बड़ा सरप्राइज Apple का पहला Foldable iPhone हो सकता है. इस डिवाइस में एक बड़ी अंदरूनी स्क्रीन के साथ-साथ बाहर की तरफ एक सेकेंडरी डिस्प्ले देखने को मिलेगा. एप्पल इसके लिए एक खास सॉफ्टवेयर भी तैयार कर रहा है जो मल्टीटास्किंग को बेहद आसान बना देगा.

सीक्रेट चैटिंग करने वालों की मौज! WhatsApp ला रहा है होश उड़ाने वाला View-Once फीचर

नए आईपैड और M5 चिप वाले मैक

आईपैड लवर्स के लिए भी कंपनी खुशखबरी ला रही है. बाजार में नया iPad 12 उतारा जाएगा, जो Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करेगा. इसके साथ ही नए iPad mini को OLED डिस्प्ले के साथ अपग्रेड किया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ, एप्पल के कंप्यूटर लाइनअप यानी Mac Studio, Mac mini और iMac को नेक्स्ट-जनरेशन M5 चिप से लैस किया जाएगा, जिससे इनकी परफॉर्मेंस कई गुना बढ़ जाएगी.

Advertisement

स्मार्ट होम और वियरेबल्स का जलवा

Apple अपनी वियरेबल रेंज को भी अपडेट करने जा रहा है. फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग को बेहतर बनाने के लिए Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra को नए हार्डवेयर के साथ पेश किया जाएगा. इसके साथ ही घर को स्मार्ट बनाने के लिए एक नया स्मार्ट होम हब, Apple TV और HomePod भी पाइपलाइन में हैं, जो Siri के एक बेहद एडवांस्ड और पर्सनलाइज्ड वर्जन के साथ काम करेंगे. 

Featured Video Of The Day
1100 साल पुराने मठ में पाप! कोटा में महंत देवानंद महाराज की हत्या | 4 Ka Alarm
Topics mentioned in this article