Apple Special Event: एप्पल लवर्स तैयार हो जाइए, 4 मार्च की तारीख को जरा मार्क कर लीजिए, क्योंकि इस दिन आप पर खुशियों की बरसात हो सकती है. दरअसल महंगे प्रोडक्ट्स को देखते हुए अभी तक आप एप्पल गैजेट्स लेने से पहले कई बार सोचते थे या नहीं ले पाए हैं तो कंपनी ने एक खास तैयारी की हुई है. दरअसल एप्पल 4 मार्च 2026 को एक मेगा इवेंट करने जा रही है, जिसमें वो किफायती सेगमेंट पर फोकस करेगी.
आसान भाषा में जो लोग उसके प्रोडक्ट्स को प्यार तो करते हैं पर ले नहीं पाए, अब उनके पास सुनहरा मौका है. इस इवेंट में 5 ऐसे दमदार प्रोडक्ट्स से पर्दा उठेगा, जो बाजार में तहलका मचा सकते हैं. आइए जानते हैं क्या खास होने वाला है इस बार के एप्पल इवेंट में.
आईफोन 17e
इस इवेंट में सबसे ज्यादा क्रेज आईफोन 17e का हो सकता है. रिपोर्ट्स की बात करें तो यह फोन SE सीरीज की जगह ले सकता है या फिर एक बिल्कुल नया किफायती मॉडल के तौर पर लॉन्च हो सकता है. इसमें एप्पल की लेटेस्ट चिपसेट के साथ स्लिम डिजाइन और शानदार कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. यह उन लोगों के लिए परफेक्ट होगा जो कम कीमत में लेटेस्ट आईफोन चलाना चाहते हैं.
Apple Event 2026
सबसे सस्ते मैकबुक की तैयारी
एप्पल पहली बार बजट सेगमेंट के मैकबुक को सभी के सामने ला सकता है. यह खासतौर पर स्टूडेंट्स और उन प्रोफेशनल्स के लिए होगा जो हैवी ड्यूटी काम की बजाय डेली के कामों के लिए यूज करना चाहते हैं. हालांकि अगर ऐसा हुआ तो यह विंडोज लैपटॉप्स के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है.
नए आईपैड एयर का इंतजार
टैबलेट की दुनिया में अपनी बादशाहत मनमाने के बाद कंपनी नए आईपैड एयर के सभी को हैरान कर सकती है. इसकी खासियत की बात करें तो शानदार डिस्प्ले और लंबी बैटरी सभी को दीवाना बना सकती है.
नई एप्पल वॉच का अपग्रेड वर्जन
फिटनेस के शौकीनों के लिए एप्पल अपनी वॉच सीरीज में बड़ा बदलाव कर सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो अपने बजट में आने वाली एप्पल वॉच SE मॉडल को फ्रेश या अभी मिल रही वॉच का अपग्रेड वर्जन लॉन्च किया जा सकता है.
होम डिवाइसेस और एक्सेसरीज
इन प्रोडक्ट्स के अलावा, एप्पल कुछ नए स्मार्ट होम डिवाइसेस से भी पर्दा उठा सकता है. होम डिवाइसेस लॉन्च करने से कंपनी चाहती है कि उन ग्राहकों तक भी पहुंच बनाई जाए, जो घर के रोजमर्रा में भी एप्पल के गैजेट्स चाहते हैं.














