iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब बिना इंटरनेट पहचानें गाना, iOS 26.4 अपडेट ने बदला पूरा एक्सपीरियंस

अब iPhone यूजर्स बिना इंटरनेट के भी गाने पहचान सकते हैं. Control Center में दिए गए Offline Music Recognition फीचर की मदद से आप किसी भी गाने को पहचान सकते हैं, भले ही आपका इंटरनेट बंद हो.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.4 अपडेट जारी कर दिया है, जिसमें कई नए फीचर्स और सुधार शामिल किए गए हैं. यह iOS 26 का चौथा बड़ा अपडेट है, जिसे कंपनी ने पहले सितंबर में लॉन्च किया था. इस नए अपडेट का मुख्य उद्देश्य यूजर्स को बेहतर और स्मूद एक्सपीरियंस देना है.

हालांकि, इस अपडेट में अभी तक Apple Intelligence जैसे बड़े AI फीचर्स शामिल नहीं किए गए हैं. माना जा रहा है कि ये फीचर्स आने वाले iOS 27 अपडेट में देखने को मिल सकते हैं.

Apple Music में बड़े बदलाव

iOS 26.4 अपडेट के साथ Apple Music ऐप को काफी अपग्रेड किया गया है. इसमें अब Playlist Playground नाम का नया फीचर जोड़ा गया है, जो AI की मदद से यूजर के मूड और पसंद के हिसाब से प्लेलिस्ट तैयार करता है. अब यूजर सिर्फ यह बता सकता है कि उसे किस तरह का म्यूजिक चाहिए, जैसे पार्टी, रिलैक्स या वर्कआउट, और ऐप खुद ही गानों की लिस्ट बना देगा. इसके अलावा Concerts Discovery फीचर भी दिया गया है, जिससे यूजर अपने आसपास होने वाले लाइव म्यूजिक शो की जानकारी पा सकता है और नए आर्टिस्ट्स को भी खोज सकता है. इसके साथ ही Apple Music में फुल-स्क्रीन बैकग्राउंड का नया विजुअल एक्सपीरियंस भी जोड़ा गया है.

ऑफलाइन म्यूजिक की पहचान

अब iPhone यूजर्स बिना इंटरनेट के भी गाने पहचान सकते हैं. Control Center में दिए गए Offline Music Recognition फीचर की मदद से आप किसी भी गाने को पहचान सकते हैं, भले ही आपका इंटरनेट बंद हो.

Advertisement

इसके अलावा होम स्क्रीन पर नया Ambient Music विजेट जोड़ा गया है, जो स्लीप, चिल, प्रोडक्टिविटी और वेलबीइंग जैसे मूड्स के लिए तैयार प्लेलिस्ट दिखाता है. इससे यूजर्स को जल्दी और आसान तरीके से म्यूजिक एक्सेस करने में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें - Google Search Live में जुड़ी और 9 भारतीय भाषाएं, अब अंग्रेजी-हिंदी ही नहीं अपनी भाषा में बोलकर करें सर्च

Advertisement

नए इमोजी भी आए

इस अपडेट में 8 नए इमोजी भी जोड़े गए हैं, जिनमें ऑर्का, ट्रॉम्बोन, बैले डांसर और डिस्टॉर्टेड फेस जैसे ऑप्शन शामिल हैं. इसके अलावा Reduce Bright Effects नाम का नया सेटिंग फीचर भी दिया गया है, जो स्क्रीन पर फ्लैशिंग लाइट्स को कम करता है, जिससे आंखों को कम परेशानी होती है.

Messages ऐप में भी सुधार किया गया है, जहां अब नई बातचीत शुरू करने पर नए एनिमेशन मिलते हैं और कीबोर्ड टाइपिंग की सटीकता पहले से बेहतर हो गई है.

Apple ने इस अपडेट में सिक्योरिटी पर भी ध्यान दिया है. अब Stolen Device Protection फीचर सभी iPhone यूजर्स के लिए डिफॉल्ट रूप से चालू रहेगा, जिससे फोन की सुरक्षा और मजबूत होगी. iOS 26.4 अपडेट iPhone 11 और उसके बाद आने वाले सभी मॉडल्स के लिए उपलब्ध है, यानी ज्यादातर यूजर्स इस नए अपडेट का फायदा उठा सकते हैं.

Featured Video Of The Day
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम सेआ रही थी फ्लाइट
Topics mentioned in this article