AirPods Max 2 लॉन्च! सुपर साउंड और पावरफुल ANC से अब म्यूजिक सुनना होगा और भी शानदार

Apple AirPods Max 2 के ऑर्डर 25 मार्च से शुरू होंगे और अप्रैल की शुरुआत में इसकी डिलीवरी शुरू हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Apple ने अपने प्रीमियम हेडफोन्स AirPods Max 2 को लॉन्च कर दिया है. यह नए हेडफोन्स पहले मॉडल के करीब चार साल बाद आए हैं और इस बार कंपनी ने इनके अंदर कई बड़े बदलाव किए हैं. भारत में इनकी कीमत ₹67,900 रखी गई है, जिससे यह हाई-एंड ऑडियो डिवाइस की कैटेगरी में आते हैं. खास बात यह है कि डिजाइन लगभग पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन अंदर की टेक्नोलॉजी को काफी अपग्रेड किया गया है.

बेहतर साउंड और नया H2 चिप
AirPods Max 2 में सबसे बड़ा बदलाव नया H2 चिप है, जो पुराने H1 चिप की जगह आया है. यह नया प्रोसेसर हेडफोन्स को ज्यादा स्मार्ट और तेज बनाता है. इसकी मदद से यूजर्स को बेहतर साउंड क्वालिटी और नए ऑडियो फीचर्स मिलते हैं.

इसमें अडैप्टिव ऑडियो, कंवरसेशन अवेयरनेस, वॉयस आइसोलेशन और लाइव ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप म्यूजिक सुनते समय किसी से बात करना शुरू करते हैं, तो कंवरसेशन अवेयरनेस फीचर अपने आप म्यूजिक की आवाज कम कर देता है. वहीं वॉयस आइसोलेशन कॉल के दौरान बाहर की आवाज को कम करके आपकी आवाज को साफ बनाता है.

पहले से ज्यादा ताकतवर Noise Cancellation
Apple ने इस बार Noise Cancellation को भी काफी बेहतर बनाया है. कंपनी का कहना है कि AirPods Max 2 में पहले के मुकाबले लगभग 1.5 गुना ज्यादा असरदार Active Noise Cancellation मिलता है. इसका मतलब है कि आप भीड़-भाड़ वाली जगह पर भी बिना किसी परेशानी के म्यूजिक का मजा ले सकते हैं.

Advertisement

इसके अलावा Transparency Mode को भी बेहतर किया गया है, जिससे बाहर की आवाजें ज्यादा नेचुरल तरीके से सुनाई देती हैं. इससे यूजर्स बिना हेडफोन हटाए आसपास की आवाज को समझ सकते हैं.

शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस
इन हेडफोन्स में नया हाई डायनेमिक रेंज एम्पलीफायर दिया गया है, जो हर तरह की फ्रीक्वेंसी पर क्लियर और बैलेंस्ड साउंड देता है. साथ ही Spatial Audio को भी बेहतर बनाया गया है, जिससे मूवी और म्यूजिक सुनते समय एक सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिलता है.

Advertisement

अब AirPods Max 2 में USB-C के जरिए Lossless Audio सपोर्ट भी मिलता है. इसका मतलब है कि आप वायर्ड कनेक्शन के साथ बिना किसी क्वालिटी लॉस के हाई-क्वालिटी म्यूजिक सुन सकते हैं.

डिजाइन वही, लेकिन अंदर सब नया
हालांकि AirPods Max 2 में अंदर काफी बदलाव किए गए हैं, लेकिन इसका डिजाइन लगभग पहले जैसा ही रखा गया है. इसमें वही बड़े ईयर कप्स और मेश हेडबैंड दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक और कम्फर्ट देता है.

यह उन यूजर्स के लिए अच्छी बात है जो पुराने डिजाइन को पसंद करते थे, लेकिन बेहतर फीचर्स चाहते थे.

कीमत और उपलब्धता
Apple AirPods Max 2 के ऑर्डर 25 मार्च से शुरू होंगे और अप्रैल की शुरुआत में इसकी डिलीवरी शुरू हो सकती है. भारत में इसकी कीमत ₹67,900 रखी गई है, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में रखती है. ग्लोबली इसकी कीमत $549 है और यह 30 से ज्यादा देशों में उपलब्ध होगा.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | मेरा अभी अमेरिकी में रहना... जंग के बीच Trump का बड़ा फैसला | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article