कौन हैं John Ternus जो टिम कुक के बाद बन सकते हैं Apple के CEO, क्यों है कंपनी को इतना भरोसा?

कंपनी के अंदर John Ternus को एक शांत और समझदारी से काम करने वाले लीडर के रूप में देखा जाता है. वह टीम के साथ मिलकर काम करने में विश्वास रखते हैं और धीरे-धीरे प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने पर ध्यान देते हैं, जैसे बैटरी लाइफ, परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी में सुधार.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Apple में आने वाले समय में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो चुकी है. खबरों के अनुसार, कंपनी के मौजूदा CEO Tim Cook के बाद अब नए लीडर की तलाश पर ध्यान दिया जा रहा है. हालांकि Tim Cook ने अभी रिटायरमेंट की कोई तय तारीख नहीं बताई है, लेकिन जल्द ही Apple की कमान कंपनी में ही मौजूद John Ternus को दी जा सकती है. यानी Apple के नए CEO John Ternus हो सकते हैं, यहां जानिए आखिर कौन है ये John?

कौन है ये John Ternus?

John Ternus, फिलहाल Apple के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं. इन्हें Tim Cook के बाद CEO बनने का सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है. 50 साल के Ternus पिछले 20 सालों से Apple के साथ जुड़े हुए हैं और फिलहाल कंपनी के हार्डवेयर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को संभाल रहे हैं.

यह वही विभाग है जो iPhone, iPad, Mac और AirPods जैसे प्रोडक्ट्स पर काम करता है, जो Apple की कमाई का बड़ा हिस्सा हैं. हाल के वर्षों में उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ी हैं, जिसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच तालमेल, रोबोटिक्स और नेचर से जुड़े प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं.

Ternus अब कंपनी के बड़े इवेंट्स में भी दिखाई देने लगे हैं और प्रोडक्ट लॉन्च में हिस्सा लेते हैं, जो पहले Tim Cook की जिम्मेदारी हुआ करती थी.

Advertisement

John Ternus की लीडरशिप

कंपनी के अंदर John Ternus को एक शांत और समझदारी से काम करने वाले लीडर के रूप में देखा जाता है. वह टीम के साथ मिलकर काम करने में विश्वास रखते हैं और धीरे-धीरे प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने पर ध्यान देते हैं, जैसे बैटरी लाइफ, परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी में सुधार.

John Ternus इस समय कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिनमें AI से जुड़े स्मार्ट होम डिवाइस, नए तरह के वियरेबल्स और फोल्डेबल डिवाइस शामिल हैं. ये प्रोडक्ट्स Apple के भविष्य को तय कर सकते हैं.

Advertisement

Apple का अगला CEO कौन?

फिलहाल John Ternus को सबसे आगे माना जा रहा है, लेकिन Apple ने अभी तक किसी को ऑफिशियल रूप से CEO घोषित नहीं किया है. कंपनी के अन्य अधिकारी जैसे नए COO Sabih Khan भी इस रेस में शामिल माने जा रहे हैं.

Tim Cook ने यह जरूर कहा है कि वह कंपनी के अंदर से ही किसी को अपना उत्तराधिकारी बनाना चाहते हैं, ताकि कंपनी में स्थिरता बनी रहे. साथ ही, रिटायर होने के बाद भी वह कंपनी से जुड़े रह सकते हैं और सलाहकार की भूमिका निभा सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Trump-Ghalibaf Secret Deal? Trump का 'Iran Secret Plan': क्या गालिबाफ बनेंगे ईरान के नए राष्ट्रपति?
Topics mentioned in this article