Amazon.in ने एक नया AI Store लॉन्च किया है, जहां ग्राहक AI तकनीक से लैस इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को आसानी से सर्च, कंपेयर और खरीद सकते हैं. इस स्टोर में लैपटॉप, स्मार्टफोन, टीवी, वियरेबल्स और होम अप्लायंसेज जैसी कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स शामिल हैं. इसका उद्देश्य यूजर्स को एक ही जगह पर सभी स्मार्ट और एडवांस्ड डिवाइसेज उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग सेक्शन में ढूंढने की जरूरत न पड़े.
AI डिवाइसेज की बढ़ती डिमांड
Amazon.in के डेटा के अनुसार, AI-पावर्ड डिवाइसेज की सर्च में साल-दर-साल करीब 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. खासकर लैपटॉप और टैबलेट्स की डिमांड 80 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है, जबकि टीवी कैटेगरी में लगभग 40 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई है. वियरेबल्स में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई है.
AI Store की खासियत क्या है?
इस AI Store को इस तरह तैयार किया गया है कि हर प्रोडक्ट यूजर को असली और काम आने वाला फायदा दे. यहां प्रोडक्ट्स के AI फीचर्स को आसान भाषा में समझाया गया है, ताकि यूजर्स को टेक्निकल शब्दों में उलझना न पड़े. उदाहरण के लिए, कुछ डिवाइसेज में Neural Processing Unit (NPU) दिया जाता है, जो बैटरी लाइफ बढ़ाने में मदद करता है. वहीं, कुछ डिवाइसेज में ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग होती है, जिससे यूजर का डेटा सुरक्षित रहता है और बाहर शेयर नहीं होता.
फेक प्रोफाइल बनाकर छुपना अब नामुमकिन! AI मिनटों में ऐसे खोल देगा आपकी पहचान का राज
AI Store में क्या-क्या मिलेगा?
इस नए स्टोर में कई पॉपुलर प्रोडक्ट्स शामिल हैं, जैसे Samsung Galaxy S26 Ultra, OnePlus Nord 6 और iQOO 15 जैसे स्मार्टफोन. लैपटॉप कैटेगरी में HP OmniBook Ultra, Asus Vivobook 14 और Lenovo Yoga Slim 7 शामिल हैं. टीवी सेगमेंट में Samsung QLED Vision AI 4K और LG AI Series 4K जैसे ऑप्शन मिलते हैं. वियरेबल्स में Ray-Ban Meta AI Smartglasses और Apple Watch Series 11 जैसे डिवाइसेज उपलब्ध हैं. इसके अलावा होम अप्लायंसेज में AI फ्रिज और वॉशिंग मशीन भी शामिल हैं.
Amazon में AI का इस्तेमाल
Amazon.in पहले से ही अपने प्लेटफॉर्म पर AI का इस्तेमाल कर रहा है. इसमें Rufus नाम का शॉपिंग असिस्टेंट, Lens AI से विजुअल सर्च, 'View in Your Room' फीचर से घर में प्रोडक्ट देखने की सुविधा और AI आधारित रिव्यू समरी शामिल हैं. ये सभी फीचर्स यूजर्स के शॉपिंग एक्सपीरियंस को आसान और बेहतर बनाते हैं.














