Google Wallet में Aadhaar जोड़ना हुआ आसान, यहां जानिए पूरा तरीका और इसके फायदे

जब भी आपको Aadhaar दिखाना हो, बस Google Wallet खोलें. नीचे स्क्रॉल करके Aadhaar Card ढूंढें और उस पर टैप क

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Google Wallet में Aadhaar कैसे देखें?

Google ने भारत में एक नया फीचर शुरू किया है, जिसके तहत अब यूजर्स अपना Aadhaar Card डिजिटल रूप में Google Wallet में सेव कर सकते हैं. इसका मतलब है कि अब आप अपने फोन में ही अपनी पहचान को सुरक्षित रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. Aadhaar को Google Wallet में जोड़ने के लिए आपके पास Android 9 या उससे ऊपर का स्मार्टफोन होना चाहिए. साथ ही, फोन में स्क्रीन लॉक (PIN, पैटर्न या फिंगरप्रिंट) लगा होना जरूरी है. इसके अलावा, mAadhaar ऐप इंस्टॉल होना चाहिए और उसमें लॉगिन किया हुआ होना चाहिए.

Aadhaar कार्ड कैसे जोड़ें?

सबसे पहले अपने फोन में Google Wallet खोलें.

अब 'Add' ऑप्शन पर टैप करें और ID की लिस्ट में से Aadhaar Card चुनें.

इसके बाद आपको mAadhaar ऐप पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जहां आपको लॉगिन करके अपनी पहचान वेरिफाई करनी होगी.

वेरिफिकेशन के बाद 'Add to Wallet' पर टैप करें और Google Wallet को चुनें.

फिर 'Continue' पर क्लिक करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करें.

कुछ समय तक आपका रिक्वेस्ट 'Reviewing' में रह सकता है, और वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपका Aadhaar कार्ड Wallet में जुड़ जाएगा.

क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे?

इस डिजिटल Aadhaar में आपकी जानकारी सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड रहती है. आप अपनी पहचान की जानकारी जरूरत पड़ने पर शेयर कर सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह आपकी अनुमति पर निर्भर करेगा. यह फीचर ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए भी काम करता है और आप इसे QR कोड या NFC के जरिए ऑफलाइन भी दिखा सकते हैं.

Google Wallet में Aadhaar कैसे देखें?

जब भी आपको Aadhaar दिखाना हो, बस Google Wallet खोलें. नीचे स्क्रॉल करके Aadhaar Card ढूंढें और उस पर टैप करें. इसके बाद आप अपनी पहचान देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर QR कोड या NFC के जरिए शेयर कर सकते हैं. शेयर करने से पहले आपको यह भी दिखेगा कि कौन-सी जानकारी शेयर हो रही है, जिससे आप पूरी तरह कंट्रोल में रहते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Odisha Bank Shocker | महज 19 हजार के लिए बैंक ने मांगा सबूत तो बहन का कंकाल लेकर पहुंचा भाई...
Topics mentioned in this article