एशियन गेम्स 2026: भारत ने जीते 85 मेडल, जानिए किस एथलीट ने किस इवेंट में भारत को दिलाया मेडल, पूरी लिस्ट

भारत ने आइची-नागोया में हुए एशियाई गेम्स 2026 का समापन 85 पदकों - 21 गोल्ड, 27 सिल्वर 37 ब्रॉन्ज मेडल के साथ किया. इस अभियान में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां रही.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
भारत का शानदार अभियान खत्म, एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ चौथा स्थान;

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने शानदार परफॉर्मेंस किया और कुल 85 मेडल जीतने में सफल रहे. भारत इस बार एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर रहा है.  भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की. एशियन गेम्स भारत का अभियान शानदार रहा. तीरंदाज कुमकुम अनिल मोहोद ने महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता और लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया.पुरुषों के रिकर्व इवेंट में नीरज चौहान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

गोल्फर प्रणवी उर्स ने व्यक्तिगत इवेंट में एक यादगार गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि महिला टीम ने सिल्वर मेडल जीता. दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पुरुष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर अपना गोल्ड मेडल सफलतापूर्वक बरकरार रखा. 3 अक्टूबर को भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग इवेंट्स में छह गोल्ड मेडल जीते. इस कामयाबी के साथ भारत मेडल टैली में थाईलैंड से आगे निकल गया है और अब उज़्बेकिस्तान के साथ चौथे स्थान पर रहा.

तीरंदाजी

  1. चिकिथा तनीपारही और साहिल जाधव - मिश्रित कंपाउंड टीम - स्वर्ण
  2. चिकिथा तनिपार्ही, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम - महिला कंपाउंड टीम - गोल्ड
  3. साहिल जाधव, कुशल दलाल और थिरुमुरु गणेश मणिरत्नम - पुरुष कंपाउंड टीम - गोल्ड
  4. गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु - पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत - ब्रॉन्ज
  5. अंकिता भकत, कीर्ति, कुमकुम अनिल मोहोड - महिला टीम रिकर्व - गोल्ड
  6. कुमकुम अनिल मोहोड, धीरज बोम्मदेवरा - मिश्रित टीम रिकर्व - सिल्वर
  7. धीरज बोम्मदेवरा, नीरज चौहान और यशदीप भोगे - पुरुष रिकर्व टीम - सिल्वर
  8. कुमकुम अनिल मोहोड - महिला व्यक्तिगत रिकर्व - गोल्ड
  9. नीरज चौहान- पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व- ब्रॉन्ज

कबड्डी

  1. भारतीय महिला टीम – गोल्ड
  2. भारतीय पुरुष टीम – गोल्ड

शूटिंग

  1. एलावेनिल वलारिवन - महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (व्यक्तिगत) - सिल्वर
  2. एलावेनिल वलारिवान, सोनम मास्कर, विदरसा विनोद - महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (टीम) - सिल्वर
  3. हिमांशु ढिल्लों - पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल (व्यक्तिगत) - सिल्वर
  4. रुद्राक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने - पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल (टीम) - सिल्वर
  5. रुद्राक्ष पाटिल - पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल (व्यक्तिगत) - ब्रॉन्ज
  6. रायज़ा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज़ धालीवाल - महिला स्कीट टीम - ब्रॉन्ज
  7. अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान - पुरुषों की स्कीट टीम - ब्रॉन्ज
  8. अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज़ धालीवाल - मिश्रित स्कीट टीम - ब्रॉनज
  9. कमलजीत, सुरुचि सिंह - 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम - गोल्ड
  10. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल और नीरज कुमार - पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी टीम - सिल्वर
  11. आशी चौकसे, विदरसा कोचलुम्कल विनोद और तिलोत्तमा सेन - महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी टीम - सिल्वर
  12. ईशा सिंह - महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल - सिल्वर
  13. नीरू ढांडा, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत - महिला ट्रैप टीम - सिल्वर
  14. नीरू ढांडा - महिला ट्रैप व्यक्तिगत - गोल्ड
  15. नीरू ढांडा और किनान चेनाई - मिश्रित ट्रैप टीम - गोल्ड

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स

  1. सुचिका तरियाल — महिलाओं का पारंपरिक MMA (60kg) – ब्रॉन्ज


क्रिकेट

  1. भारतीय महिला क्रिकेट टीम – गोल्ड
  2. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम – गोल्ड

हॉकी

  1. भारतीय महिला हॉकी टीम – गोल्ड
  2. भारतीय पुरुष हॉकी टीम – गोल्ड

कुराश

  1. पिंकी बलहारा – महिला 78kg – ब्रॉन्ज

वेटलिफ्टिंग

  1. मीराबाई चानू — महिला वेटलिफ्टिंग (49 kg) – सिल्वर

सॉफ्ट टेनिस

  1. जय मीणा — सॉफ्ट टेनिस (पुरुष सिंगल्स) – ब्रॉन्ज

बैडमिंटन

  1. लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, थारुन मन्नेपल्ली, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, हरिहरन अम्सकरुनन, एमआर अर्जुन, ध्रुव कपिला - पुरुष बैडमिंटन टीम - ब्रॉन्ज

वुशु

  1. रोशिबिना देवी — महिलाओं का 60kg सांडा – सिल्वर

रोइंग

  1. सतनाम सिंह, सलमान खान — पुरुषों का डबल स्कल्स – ब्रॉन्ज

एथलेटिक्स

  1. सीमा कुमारी — महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ – ब्रॉन्ज
  2. विशाल टी.के., एम.आर. पूवम्मा, मनु टी.एस. और विथ्या रामराज — मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले – सिल्वर
  3. मनप्रीत कौर — महिलाओं का शॉट पुट – ब्रॉन्ज
  4. गुलवीर सिंह — पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ – सिल्वर
  5. बरनिका एलंगोवन — महिलाओं का पोल वॉल्ट – ब्रॉन्ज
  6. सावन बरवाल – पुरुषों की मैराथन – सिल्वर
  7. तजिंदरपाल सिंह तूर – पुरुषों का शॉट पुट – सिल्वर
  8. प्राची – महिलाओं की 400 मीटर दौड़ – ब्रॉन्ज
  9. हरिता – महिलाओं की 200 मीटर दौड़ – ब्रॉन्ज
  10. एन्सी सोजन – महिलाओं की लॉन्ग जंप – सिल्वर
  11. तेजस्विन शंकर – पुरुषों का डेकाथलॉन – ब्रॉन्ज
  12. पारुल चौधरी – महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ – ब्रॉन्ज
  13. सर्वेश कुशारे – पुरुषों की हाई जंप – सिल्वर
  14. गुलवीर सिंह – पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ – सिल्वर
  15. विथ्या रामराज – महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स – ब्रॉन्ज
  16. पारुल चौधरी – महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ – ब्रॉन्ज
  17. श्रीशंकर मुरली – पुरुषों की लॉन्ग जंप – सिल्वर
  18. रोहित यादव – जैवलिन – ब्रॉन्ज
  19. यशवीर सिंह – जैवलिन – सिल्वर
  20. गुलवीर सिंह – पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ – ब्रॉन्ज
  21. गुलवीर सिंह, स्नेहा एसएस, अनिमेष कुजूर, हरिता भद्रा – 4x100 मीटर मिक्स्ड टीम रिले – ब्रॉन्ज़
  22. पूजा सिंह – महिलाओं की हाई जंप – ब्रॉन्ज
  23. किरण, पूवम्मा मचेत्तिरा, प्राची और विथ्या रामराज – 4x400 मीटर महिला टीम रिले – गोल्ड
  24. थेन्नारासु विशाल, जय कुमार, धर्मवीर चौधरी, थेक्किनालिल मनु – 4x400 मीटर पुरुष टीम रिले – ब्रॉन्ज़

टेबल टेनिस

  1. मानुष शाह, दीया चितले - मिश्रित युगल - ब्रॉन्ज

स्क्वाश

  1. जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार - मिश्रित युगल - ब्रॉन्ज
  2. अनाहत सिंह - महिला एकल - सिल्वर
  3. अभय सिंह - पुरुष एकल -सिल्वर
  4. जोशना चिनप्पा, अनाहत सिंह, तन्वी खन्ना - महिला टीम - ब्रॉन्ज
  5. अभय सिंह, वीर चोटरानी, ​​वेलावन सेंथिलकुमार - पुरुष टीम - ब्रॉन्ज

बॉक्सिंग

  1. नरेंद्र बेरवाल - पुरुषों का हैवीवेट (+90 किग्रा) - ब्रॉन्ज
  2. प्रिया घनघस - महिला 60 किग्रा - ब्रॉन्ज
  3. कपिल पोखरिया- पुरुष 90 किग्रा - ब्रॉन्ज
  4. लवलीना बोर्गोहेन - महिला 75 किग्रा - गोल्ड
  5. परवीन हुडा - महिला 65 किग्रा - गोल्ड
  6. अंकुश पंघाल - पुरुष 80 किग्रा - गोल्ड


रेसलिंग

  1. सुनील कुमार – ग्रीको-रोमन 87kg – ब्रॉन्ज़
  2. नितेश सिवाच – ग्रीको-रोमन 97kg – सिल्वर
  3. सुजीत – मेन्स फ्रीस्टाइल 65kg – गोल्ड
  4. अमन – मेन्स फ्रीस्टाइल 57kg – गोल्ड
  5. दीपक पूनिया – मेन्स फ्रीस्टाइल 97kg – ब्रॉन्ज
  6. अंतिम पंघाल – विमेंस रेसलिंग 53kg – सिल्वर

सेलिंग

  1. प्रिंस नोबल कुरिसिंकल, मनु फ्रांसिस – मेन्स स्किफ़ – सिल्वर
  2. शीतल वर्मा, हर्षिता तोमर – विमेंस स्किफ़ – ब्रॉन्ज़
  3. नेत्रा कुमानन – विमेंस डिंगी – ब्रॉन्ज

सेपकटकराव

  • मालेमंगनबा सिंह सोरोखाइबम, राम कुमार शर्मा, बॉबी कुमार और आकाश युमनाम – मेन्स क्वाड्रेंट – ब्रॉन्ज

गोल्फ

  1. प्रणवी उर्स - महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा - गोल्ड
  2. महिलाओं की टीम - सिल्वर

जैवलिन थ्रो

  • यशवीर सिंह- सिल्वर मेडल
  • रोहित यादव- ब्रॉन्ज मेडल

यह भी पढ़ें | एशियाड गोल्ड जीतते ही वैभव सूर्यवंशी ने लिया जय शाह का आशीर्वाद, इंटरनेट पर छाया वीडियो 

यह भी पढ़ें | तीसरे वनडे में भारत को हराने के लिए वेस्टइंडीज कप्तान ने मानी धोनी की सलाह, बोले- 'कैप्टन कूल' ने कहा था...

Advertisement


Topics mentioned in this article
Asian Games 2026
Sports News