धारवाड़ में युवा कांग्रेस नेता फैरोज पठान की बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद हमलावर, 24 अप्रैल को होनी थी शादी

Fairoz Pathan Murdered: धारवाड़ में युवा कांग्रेस नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. फैरो खान की हत्या की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं घर में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Youth Congress Leader Fairoz Pathan Murdered: कर्नाटक के धारवाड़ में युवा कांग्रेस के महासचिव फैरोज खान पठान (Fairoz Pathan Murdered) की बेरहमी से हत्या कर दी गई. चार हमलावरों ने उनके घर में घुसकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें फैरोज की मौके पर ही मौत हो गई. जिस समय उनकी हत्या हुई, उस समय घर में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था. हत्या करने के बाद के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. 

इलाके में फैली सनसनी

फैरोज पठान की हत्या की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इधर, सूचना मिलते ही परिजन भी घर पहुंचे और घर में चीख पुकार मच गई है. हमलावरों ने धारवाड़ के हाशमी नगर स्थित आवास पर उनकी हत्या की. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. हत्या के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. 

24 अप्रैल को थी फैरोज पठान की शादी

जानकारी के मुताबिक, फैरोज खान पठान की 24 अप्रैल को शादी होने वाली थी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहले हत्या को अंजाम दिया और हमले के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्धों को भागते हुए देखा गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बेखौफ बदमाश! आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, AIIMS में भर्ती; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Advertisement
Featured Video Of The Day
Vaibhav Suryavanshi: इस 15 साल के लड़के ने IPL में वो कर दिखाया, जो बड़े-बड़े सूरमा नहीं कर पाते
Topics mentioned in this article