तेलंगाना कांग्रेस को बड़ा झटका: टी. जीवन रेड्डी का इस्तीफा, सीएम रेवंत रेड्डी के खिलाफ बगावत के सुर

तेलंगाना के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री टी. जीवन रेड्डी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पिछले 20 महीनों से मानसिक प्रताड़ना और अपमान को इसकी वजह बताया है, उनके इस्तीफे को रेवंत रेड्डी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
टी जीवन रेड्डी अपने समर्थकों के साथ
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तेलंगाना के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री टी. जीवन रेड्डी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है
  • उन्होंने अपने इस्तीफे में पिछले पार्टी में हो रही मानसिक प्रताड़ना और अपमान को मुख्य कारण बताया है
  • इस्तीफे से पहले वरिष्ठ मंत्री श्रीधर बाबू ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन वे अपने फैसले पर अडिग रहे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तेलंगाना के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री टी. जीवन रेड्डी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के फैसले को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है. जीवन रेड्डी ने अपने इस्तीफे में पार्टी के भीतर पिछले 20 महीनों से जारी मानसिक प्रताड़ना और अपमान को इसकी मुख्य वजह बताया है.

20 महीनों की मानसिक पीड़ा का आरोप

टी. जीवन रेड्डी ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा है कि कांग्रेस के साथ लंबे और प्रतिबद्ध राजनीतिक सफर के बावजूद हाल के आंतरिक घटनाक्रमों ने उन्हें गहरी मानसिक पीड़ा दी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे अपमान और मानसिक तनाव के चलते अब उनके लिए पार्टी में बने रहना संभव नहीं है.

वरिष्ठ मंत्री की मनाने की कोशिश नाकाम

इस्तीफे से पहले वरिष्ठ मंत्री श्रीधर बाबू ने टी. जीवन रेड्डी से संपर्क कर उन्हें शांत करने और फैसला बदलने की कोशिश की थी. हालांकि, जीवन रेड्डी अपने निर्णय पर अडिग रहे और अंततः उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया.

निज़ामाबाद‑करीमनगर में कांग्रेस का मजबूत चेहरा

टी. जीवन रेड्डी निज़ामाबाद और करीमनगर क्षेत्र में कांग्रेस के मजबूत स्तंभ माने जाते रहे हैं. BRS (पूर्व में TRS) और TDP की राजनीतिक लहर के बावजूद उन्होंने इस क्षेत्र में कांग्रेस का झंडा बुलंद रखा था. उनके पार्टी छोड़ने से क्षेत्रीय स्तर पर कांग्रेस को बड़ा नुकसान माना जा रहा है.

Advertisement

रेवंत रेड्डी के लिए बढ़ी मुश्किलें

गौर करने वाली बात ये है कि टी जीवन रेड्डी का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को पार्टी के भीतर पुराने कांग्रेस नेताओं के असंतोष का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में एक वरिष्ठ नेता का जाना पार्टी के लिए आंतरिक चुनौती को और गहरा कर सकता है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Breaking News: ईरानी नेताओं की हत्या पर भड़का रूस, युद्ध के बीच कही ये बात |