खूबसूरत लम्हा बना आखिरी: सेल्फी लेते समय मुल्लुंगुम्मी वाटरफॉल में गिरी तीन लड़कियां, मौत; 5 दोस्तों के साथ गई थी घूमने

Andhra Pradesh News: एक ही गांव की पांच लड़कियां त्योहार की छुट्टियां मनाने वाटरफॉल गई थीं. ये सभी खूबसूरत पल को फोन में कैद कर रही थी, लेकिन इसी दौरान हादसा हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Mullungummi Waterfall: आंध्र प्रदेश के आल्लूरी सीतारामाराजू (Alluri Sitarama Raju District) जिले के मुल्लुंगुम्मी वाटरफॉल के पास सेल्फी लेते समय तीन किशोरियों की डूबने से मौत हो गई. ये घटना हुकुमपेटा मंडल के बुरजा पंचायत के पास मुल्लुंगुम्मी वाटरफॉल पर हुई. जानकारी के मुताबिक, जांबावलासा गांव की पांच लड़कियां त्योहार की छुट्टियों में वाटरफॉल पर गई थीं, इसी दौरान यह हादसा हो गया. 

चट्टान पर चढ़कर ले रही थी सेल्फी

पुलिस ने बताया कि लड़कियां वाटरफॉल के पास फोटो और सेल्फी वीडियो ले रही थीं, तभी उनमें से तीन लड़कियां एक बड़े पत्थर पर चढ़ गईं. वहीं पैर फिसलने से वो तीनों पानी में गिर गईं. हालांकि आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक तेज धारा उन्हें बहा ले गई. हालांकि तीनों का शव बरामद कर लिए गए हैं.

डूबने से तीन की मौत

मृतक लड़कियों की पहचान ट्रिशा (17 वर्ष), रत्ना कुमारी (16 वर्ष) और पवित्रा (16 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं अन्य दो लड़कियां सुरक्षित है. सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने आल्लूरी सीतारामाराजू जिले में वॉटरफॉल्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बता दें कि यहां पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं.

स्थानीय लोगों की मांग

अधिकारियों का कहना है कि कई पर्यटक चेतावनियों को नजरअंदाज कर फोटो और वीडियो लेने के लिए खतरनाक इलाकों में चले जाते हैं. वहीं स्थानीय लोगों ने भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर अधिक चेतावनी बोर्ड, बैरिकेड्स और पुलिस बल की तैनाती की मांग कर रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: VIDEO: निकाह करने से दुल्हन ने किया इन्कार, बवाल में बदला शादी का जश्न, बाराती-घराती के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर

Featured Video Of The Day
Terrorist Hamza Burhan Pakistan में ढेर! Lawrence Bishnoi Gang ने लिया Pulwama Attack का बदला?
Topics mentioned in this article