ADR की चौंकाने वाली रिपोर्ट: केरल में 70 प्रतिशत विधायकों पर आपराधिक मामले, आधे से ज्यादा करोड़पति

ADR Report on Kerala MLA: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के 132 विधायकों में से लगभग 70% ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है और आधे से ज्यादा विधायक करोड़पति हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Kerala Assembly Elections 2026: केरल में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो गया है. उधर, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट ने चौंका दिया है. राज्य में 132 विधायक हैं और रिपोर्ट में बताया है कि इसमें से लगभग 70 फीसद ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है. इसके साथ ही आधे से ज्यादा विधायक करोड़पति हैं. 

ADR और केरल इलेक्शन वॉच ने केरल के मौजूद विधायकों के हलफनामों का विश्लेषण किया, जहां पता चला कि 92 विधायकों पर आपराधिक मामले लंबित हैं. इनमें से 33 विधायकों यानी 25 प्रतिशत ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जिनमें हत्या और हत्या के प्रयास से जुड़े आरोप शामिल हैं.

दो विधायकों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या से जुड़े मामले हैं, जबकि तीन विधायकों पर धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास के आरोप हैं. तीन विधायकों ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों से जुड़े मामलों की घोषणा की है, जिनमें से एक विधायक का मामला रेप से संबंधित है.

पार्टी वार विधायकों के आंकड़े

पार्टी के हिसाब से बात करें तो CPI (मार्क्सवादी) विधायकों के खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक मामले में दर्ज है. जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस है.

Advertisement
  • कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी): 58 में से 43 विधायकों (74 प्रतिशत) पर आपराधिक मामले
  • कांग्रेस: 21 में से 19 विधायकों (90 प्रतिशत)
  • कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI): 44 प्रतिशत विधायक पर आपराधिक मामले
  • इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML): 86 प्रतिशत विधायकों पर आपराधिक मामले

कितने विधायक करोड़पति

केरल के सभी विधायकों की कुल संपत्ति 363.78 करोड़ रुपये आंकी गई है. अगर औसत संपत्ति की बात करें तो हर विधायक 2.75 करोड़ रुपये का मालिक है, लेकिन 72 विधायकों (55 प्रतिशत) ने 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है.

किस पार्टी से कितने विधायक करोड़पति

  • केरल कांग्रेस (M)- सभी विधायक करोड़पति
  • JD(S)- सभी
  • NCP- सभी
  • केरल कांग्रेस- सभी
  • IUML- 86 प्रतिशत
  • कांग्रेस - 62 प्रतिशत 
  • CPI(M) - 40 प्रतिशत

कौन विधायक सबसे अमीर और किसके पास सबसे कम पैसा

रिपोर्ट के अनुसार, केरल में कांग्रेस के मैथ्यू कुझलनादन सबसे अमीर विधायक हैं. इनकी कुल संपत्ति 34 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनके बाद निर्दलीय MLA मणि सी. कप्पन हैं, जिनकी संपत्ति 27 करोड़ रुपये से ज्यादा है और केरल कांग्रेस (B) के KB गणेश कुमार हैं. इनकी संपत्ति 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. CPI(M) के MLA PP सुमोद ने करीब 9.9 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है, जो सभी विधायकों में से सबसे कम संपत्ति रखते हैं.

Advertisement

एजुकेशन, महिला विधायक और उम्र के आंकड़े

केरल के 61 प्रतिशत विधायकों स्नातक (ग्रेजुएश) या उससे ऊपर हैं. वहीं, 36 प्रतिशत विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने सिर्फ 5वीं से 12वीं कक्षा के बीच पढ़ाई की है. केवल में सिर्फ 11 महिला विधायक (8 प्रतिशत) हैं. उम्र के हिसाब से देखें तो 70 प्रतिशत विधायक 51 से 80 साल के बीच के हैं, जबकि 30 प्रतिशत विधायक 25 से 50 साल के आयु वर्ग में आते हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Ali Larijani Assassinated By Israel: बेटी से मिलना Iran Security Chief को कैसे भारी पड़ा? | Iran War