नीतीश कुमार ने कहा, "अब तो वे लोग (BJP) एक-एक चीज़ के बारे में बोलेंगे ही..."
भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा बिहार में जंगलराज लौटने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया कि अब विकास कार्य ज़्यादा तेज़ी से होंगे.
- BJP के आरोपों के बारे में पूछे गए सवाल पर CM नीतीश कुमार ने कहा, "अब तो (उनके) जो मन में आएगा, बोलेंगे ही..."
- उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ दिखाई दिए नीतीश कुमार ने कहा, "अब तो वे लोग (BJP) एक-एक चीज़ के बारे में बोलेंगे ही..."
- उनका कहना था, "कभी उन्हें (BJP) ज़रूरत पड़ेगी, तभी वे साफ-साफ कहेंगे..."
- मुख्यमंत्री ने दावा किया, "(नए गठबंधन की नई सरकार में) अब तो (विकास के) काम पहले से ज़्यादा तेज़ी से, और ज़्यादा होंगे..."
- अपने मंत्री कार्तिकेय सिंह के बारे में नीतीश कुमार ने कहा, "अभी देख रहे हैं कि मामला क्या है..."
Advertisement
Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: तबाही के ढेर पर पश्चिम एशिया? एक गलती और जिंदगी नर्क बन जाएगी! | Trump | Nuclear














