'मुझको भी तो लिफ्ट करा दे...' UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री का गाना सुन लीजिए- Video

यूपीएससी ने शुक्रवार को सिविल सर्विस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया. इस बार जोधपुर के अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जोधपुर:

UPSC CSE Topper Anuj Agnihotri Interview: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार जोधपुर के अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. अनुज ने MBBS की पढ़ाई की है. 2023 से वह UPSC की तैयारी कर रहे थे. और अब UPSC के टॉपर बन गए हैं. इसके बाद अनुज ने इंटरव्यू देते हुए अदनान सामी के मशहूर गाने 'मुझको भी तो लिफ्ट करा दे' गाया.

अनुज ने कहा, 'बहुत अच्छा लग रहा है.' उन्होंने UPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कहा कि 'अपना मोटिवेशन बरकरार रखिए. मेहनत करते रहिए. सफलता जरूर मिलेगी.'

अनुज अक्सर 'मेरी भी तो लिफ्ट करा दे' गाना गाते हैं. उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'अगर UPSC इंटरव्यू में मुझसे पूछा तो मैं ये वाला गाना गाता.' इसके बाद उन्होंने अदनान सामी का गाना गाया. 

Advertisement

कौन हैं अनुज अग्निहोत्री?

अनुज राजस्थान के जोधपुर जिले के राहता गांव से हैं. उन्होंने 12वीं के बाद मेडिकल की पढ़ाई की. लेकिन उनका सपना सिविल सर्विस में जाने का था. यही कारण है कि डॉक्टर बनने के बाद भी उन्होंने कोशिश नहीं छोड़ी और सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी में जुट गए. अनुज के पिता कोटा के न्यूक्लियर पावर प्लांट में काम करते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं. NDTV से बात करते हुए अनुज ने कहा कि वह अपनी सफलता के पीछे किस्मत को सबसे बड़ा कारण मानते हैं.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | संत Vs संत की 'भिड़ंत' पर Baba Ramdev का कड़क जवाब! | Chakravyuh | Sucherita Kukreti