NEET पेपर लीक के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस का BJP मुख्यालय घेरने का प्रयास, हुआ जबरदस्त हंगामा

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय की ओर बढ़ रहे थे जब हंगामा हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रदर्शनकारियों को रोकते सुरक्षाकर्मी
NDTV

राजस्थान में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस  नीट यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक के मामले पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर लगातार दबाव बना रही है. आज इसी सिलसिले में जयपुर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीट -2026 पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया जिसमें जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जयपुर में बीजेपी मुख्यालय का घेराव करना चाहते थे और उन्हें रोके जाने पर प्रदर्शन उग्र हो गया. भाजपा प्रदेश मुख्यालय के घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की और पानी की बौछारें छोड़ीं. इस दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बीजेपी मुख्यालय से पहले रोक दिया
Photo Credit: NDTV

पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे. यहां से कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक होते हुए भाजपा मुख्यालय तक जाने का प्रयास किया. प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार, NTA और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शहीद स्मारक पर रोक दिया. पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसी दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की. पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की चलती रही. कई नेता बैरिकेड्स पर चढ़ गए.

Advertisement

रोकने के लिए पानी की बौछारों का प्रयोग किया गया
Photo Credit: NDTV

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि NEET-2026 पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है. पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य खतरे में है. उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और NTA को भंग करने की मांग की. प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा मुख्यालय और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें-: Rajasthan: डॉक्टर बना, घर आया और फांसी लगा ली, इनकम टैक्स अफसर के बेटे ने क्यों दे दी जान? बिलखते रहे मां-बाप

Advertisement
Featured Video Of The Day
Modi-Meloni Meeting: मोदी की 'मेलोडी डिप्लोमेसी' का 'वो सीक्रेट' जो आपसे मिस हो गया !| Kachehri